
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। छठ पर्व के बाद यात्रियों की वापसी की सुविधा के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर से पुणे के हडपसर तक 28 नवंबर को एक ट्रिप वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 05213 मुजफ्फरपुर से रात 7.20 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
यहां से इटारसी के लिए रवाना होगी, जहां शाम 7.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच रहेंगे। इसका ठहराव सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी सहित निर्धारित स्टेशनों पर रहेगा।
यह भी पढ़ें- दस्तावेजों में हेराफेरी: जज के फर्जी साइन से रिहा करा दिया कैदी, पूर्व कोर्ट कर्मचारी को मिली सात साल की सजा
यह भी पढ़ें- कटनी जमीन घोटाला: सीएसपी नेहा पच्चीसिया के करीबी ठेकेदार को हाई कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका निरस्त