• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

प्रदेश में बढ़े 2.85 लाख मतदाता, अंतिम बदलाव फिर संभव

छत्तीसगढ़ में एसआइआर के बाद जारी नई प्रारूप मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1.90 करोड़ से अधिक हो गई है। सूची में नाम जुड़वाने, हटाने या संशोधन के लिए 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।

By Abhishek RaiEdited By: Pragya Prasad
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 05:03:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 05:03:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
प्रदेश में बढ़े 2.85 लाख मतदाता, अंतिम बदलाव फिर संभव
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. SIR के बाद जारी अंतिम सूची में करीब 25 लाख मतदाता हुए थे कम
  2. नई प्रारूप सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1.90 करोड़ के पार

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर । छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद मतदाता सूची में एक बार फिर मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। एसआइआर के बाद फरवरी-2026 में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में प्रदेश में एक करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता दर्ज थे। वहीं, 12 नवंबर 2026 को जारी नई प्रारूप मतदाता सूची में यह संख्या बढ़कर एक करोड़ 90 लाख 16 हजार 768 हो गई है। इस तरह दोनों सूचियों की तुलना में मतदाताओं की संख्या में दो लाख 85 हजार 854 की बढ़ोतरी हुई है।

राज्य में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था SIR

प्रदेश में 27 अक्टूबर 2025 से एसआइआर शुरू हुआ था। तब यहां 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता थे। चार महीने तक लगातार चले एसआइआर के विभिन्न चरणों के तहत दावा-आपत्ति के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुई थी। एसआइआर की प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से 24 लाख 99 हजार 823 मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। इनमें मृत, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम शामिल थे। इसके बाद नए मतदाताओं के पंजीयन और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी रही। इसी का असर अब नई प्रारूप सूची में दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी प्रारूप मतदाता सूची जारी हुई है। दावा-आपत्ति और संशोधन की प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। ऐसे में मतदाताओं की संख्या में बदलाव संभव है।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24 लाख नाम हटे, पात्र मतदाताओं को जोड़ने 33 जिलों में 27 हजार BLO तैनात, हर बुधवार-गुरुवार लगेंगे शिविर

11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति, चार को अंतिम प्रकाशन

ड्राफ्ट सूची में नाम नहीं होने, विवरण में गलती या अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल होने पर 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति की जा सकती है। नए मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म-छह, नाम विलोपन के लिए फार्म-सात और संशोधन व स्थानांतरण के लिए फार्म-आठ भरना है। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के साथ एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष के होने वाले युवा भी फार्म-छह के जरिए अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। दावे-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 2.12 करोड़ मतदाताओं के SIR की तैयारी पूरी, भूपेश बघेल ने EC और सरकार पर लगाए आरोप

टोल फ्री नंबर से ली जा सकती है मदद

नाम जुड़वाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर टोल-फ्री नंबर 1950 या एप ईसीआइएनईटी पर बुक ए काल विथ बीएलओ के जरिए बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। आधिकारिक पोर्टल www.voters.eci.gov.in उपलब्ध है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।