• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, दिव्यांग अभ्यर्थी 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई; दिसंबर में होगी परीक्षा

प्रदेश में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और अवसर मिलेगा।

By Manish MishraEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 08:09:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 08:09:57 PM (IST)
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, दिव्यांग अभ्यर्थी 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई; दिसंबर में होगी परीक्षा
शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, फोटो- एआई जनरेटेड

HighLights

  1. शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
  2. 15 अक्टूबर से दिव्यांग कर सकेंगे अप्लाई
  3. दिसंबर महीने में होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और अवसर मिलेगा। कर्मचारी चयन मंडल ने हाईकोर्ट के नौ अक्टूबर के आदेश के पालन में दोनों परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है।

अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। मंडल ने लोक शिक्षण संचालनालय से मिले संशोधित प्रस्ताव के आधार पर भर्ती के विस्तृत विज्ञापनों में दिव्यांगता की पात्र श्रेणियां शामिल की हैं।


सहायक शिक्षक भर्ती में दृष्टिबाधित, बधिर और सेरेब्रल पाल्सी से संबंधित पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। वहीं शिक्षक भर्ती में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और कृषि विषयों के लिए निर्धारित दिव्यांगता श्रेणियों के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। दोनों परीक्षाएं दिसंबर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कर्मचारी चयन मंडल आयोग की वेबसाइट www.cgssb.cgstate.gov.in देखें।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पांच साल से अटकी 595 प्राध्यापकों की भर्ती पर हाई कोर्ट सख्त, उच्च शिक्षा विभाग को लगाई फटकार; चार सप्ताह में मांगा जवाब

विषयवार पात्रता और परीक्षा की तारीखें

शिक्षक भर्ती में भाषा समूह के हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान विषयों में दृष्टिबाधित तथा सेरेब्रल पाल्सी से संबंधित पात्र अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। गणित में दोनों हाथों से संबंधित दिव्यांगता, हल्के आटिज्म स्पेक्ट्रम विकार, सेरेब्रल पाल्सी और कुष्ठ रोग से उपचारित अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित की गई है। कृषि विषय में सेरेब्रल पाल्सी और कुष्ठ रोग से उपचारित पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। अ

महत्वपूर्ण तारीखें एक नजर में...

ऑनलाइन आवेदन: 15 से 30 अक्टूबर तक शाम पांच बजे तक

आवेदन में सुधार: 31 अक्टूबर से दो नवंबर, शाम पांच बजे तक

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा: छह दिसंबर, रविवार

शिक्षक भर्ती परीक्षा: 20 दिसंबर, रविवार

परीक्षा केंद्र: प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालों को थमाया नोटिस; दूसरे राज्यों से मरीज लाकर कर रहे थे भर्ती