• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ बीपीटी में आवेदन की तारीख बढ़ी, 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

अब अभ्यर्थी 22 अक्टूबर तक दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश ले सकेंगे।

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 08:18:04 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 08:18:04 PM (IST)
छत्तीसगढ़ बीपीटी में आवेदन की तारीख बढ़ी, 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई
छत्तीसगढ़ बीपीटी में आवेदन की तारीख बढ़ी, फाइल फोटो

HighLights

  1. बीपीटी की खाली सीटों पर प्रवेश
  2. प्रदेश में बीपीटी की कुल 419 सीटें
  3. 22 अक्टूबर तक होगी प्रवेश प्रक्रिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में फिजियोथेरेपी (बीपीटी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के तहत आवंटित सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 22 अक्टूबर तक दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश ले सकेंगे।

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने दूसरे चरण में 279 अभ्यर्थियों को सीटों का आवंटन किया है। प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के शासकीय और निजी महाविद्यालयों में 163 सीटें रिक्त थीं।

प्रदेश में बीपीटी की 419 सीटें

प्रदेश में सात शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें प्रत्येक महाविद्यालय में 50 सीटें हैं। इस तरह शासकीय महाविद्यालयों में कुल 350 सीटें हैं। वहीं, दुर्ग स्थित अपोलो कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में 69 सीटें निर्धारित हैं। इनमें राज्य कोटे की 30, प्रबंधन कोटे की 30 और एनआरआई कोटे की नौ सीटें शामिल हैं। इस तरह प्रदेश में बीपीटी पाठ्यक्रम की कुल प्रवेश क्षमता 419 सीटें है।


इन महाविद्यालयों में खाली थीं सीटें

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की ओर से 12 अक्टूबर को जारी रिक्त सीटों की सूची के अनुसार, दूसरे चरण की काउंसलिंग से पहले शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय रायपुर में 19, जशपुर में 18, मनेन्द्रगढ़ में 22, बिलासपुर में 15, रायगढ़ में 13, दुर्ग में 14 और जगदलपुर में 14 सीटें रिक्त थीं। वहीं, दुर्ग स्थित अपोलो कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में 48 सीटें खाली थीं। इस तरह कुल 163 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई की उड़ानों के दाम तीन गुना तक बढ़े, रायपुर से पुणे का किराया 19 हजार के पार

अवकाश के कारण बढ़ाई गई तारीख

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 20 अक्टूबर को घोषित अवकाश के कारण प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। अब 22 अक्टूबर को शाम चार बजे तक दस्तावेजों का सत्यापन और शाम पांच बजे तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 20 अक्टूबर को अवकाश रहेगा, जबकि अन्य निर्धारित दिनों में प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।

शासकीय महाविद्यालयों के लिए रायपुर में केंद्र

शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों में सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, रायपुर में होगा।

वहीं, निजी महाविद्यालय में सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित संस्था में ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थी प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in और https://cgdme.admissions.nic.in/ पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 40 खिलाड़ी जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल के लिए शॉर्टलिस्ट, पंजाब के बठिंडा में खेली जाएगी चैंपियनशिप