.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। आयुष विश्वविद्यालय ने एमडी और एमएस आयुर्वेद अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। लिखित परीक्षाएं 21 से 27 नवंबर तक होंगी।
परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी 28 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क के अपने महाविद्यालय में फार्म जमा कर सकते हैं। इसके बाद 10 प्रतिशत विलंब शुल्क के साथ तीन नवंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
परीक्षा शुल्क 13 हजार रुपये
परीक्षा फार्म ऑफलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। विद्यार्थियों को आवेदन के साथ नामांकन पत्रक की पावती भी लगानी होगी। परीक्षा शुल्क 13 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। लिखित परीक्षाएं सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होंगी।
पहला पेपर 21 नवंबर, दूसरा 23 नवंबर, तीसरा 25 नवंबर और चौथा पेपर 27 नवंबर को होगा। परीक्षा केंद्र रायपुर स्थित शासकीय एनपीए आयुर्वेद महाविद्यालय, जीई रोड को बनाया गया है। प्रायोगिक परीक्षाएं 16 दिसंबर तक पूरी कराई जाएंगी। महाविद्यालयों को विद्यार्थियों के आवेदन जांचने के बाद ही विश्वविद्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 25 लाख मतदाताओं के नाम काटे, यह हमारी हार के अंतर से चार गुना, बोले- कांग्रेस नेता अकबर