'वैभव सूर्यवंशी के बस की बात नहीं', न्यूजीलैंड के खिलाफ युवा बल्लेबाज के फ्लॉप होने पर पूर्व दिग्गज अश्विन ने दिया बड़ा बयान
वैभव के आउट होने के बाद पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है।
Publish Date: Sun, 25 Oct 2026 05:00:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Oct 2026 05:04:53 PM (IST)
दूसरे टी-20 में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, फाइल फोटोHighLights
- दूसरे टी-20 में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी
- आठ गेंदों में चार रन बनाकर हुए आउट
- रविचंद्रन अश्विन ने वैभव पर दिया बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज जारी है। दूसरे मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के खेलने का इंतजार भी समाप्त हो गया। मध्यक्रम में ईशान किशन के चोटिल होने के बाद वैभव को जगह मिली।
हालांकि, वह कीवी गेंदबाजों के सामने वह टिक नहीं पाए और मात्र चार रन बनाकर चलते बने। वैभव के आउट होने के बाद पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
लेकिन, न्यूजीलैंड के खिलाफ वह दूसरे टी-20 में खेलने उतरे लेकिन अपने स्वभाव के मुताबिक नहीं खेल पाए और चार रन बनाकर आउट हो गए। इन चार रनों को बनाने में भी वह संघर्ष कर रहे थे।
मारने की कोशिश कर रहे थे वैभव- अश्विन
कमेंट्री पैनल का हिस्सा अश्विन मैच के बाद ब्रॉडकास्टर चैनल के शो 'हिट एंड मिस' में अपनी राय रख रहे थे। उन्होंने वैभव को मिस बताया और कहा, मेरे लिए यह मिस है। उन जैसे युवा क्रिकेटर के लिए मिस काफी जल्दी है, हालांकि मेरे पास दो ही विकल्प हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वैभव आज उस स्थिति में नहीं थे जिसमें वह खेलते हैं। वह लगातार मारने की कोशिश कर रहे थे। आठ गेंदों तक उन्होंने यही किया।
सीनियर खिलाड़ी को बात करनी चाहिए
इन आठ गेंदों में वह सिर्फ चार रन बना सके। वह काफी युवा है और विदेशी धरती पर खेलने का अनुभव नहीं है। ऐसे में किसी भारतीय सीनियर खिलाड़ी को उनसे बात करनी चाहिए। वैभव सूर्यवंशी को शांत कराना चाहिए।
वैभव को कहना चाहिए था कि कुछ समय विकेट पर खड़े रहे और नजर जमाओ। गेंद को शरीर के पास देखने के बाद ही शॉट्स खेलो। वह हर एक गेंद को हिट करने की कोशिश कर रहे थे। मुझे लगता है कि वह आज अपनी जगह पर नहीं खेल रहे थे। ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के पास थी। ऐसे में छठे ओवर में आकर बल्लेबाजी करना वैभव के बस की बात नहीं है।