• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

अफवाहों पर राम बिलास साहू की दो टूक, मैंने बीजेपी को ज्वॉइन नहीं किया, यह छवि खराब करने का षड्यंत्र

राम बिलास साहू ने कहा कि राजनीतिक द्वेष रखने वाले लोग उनकी प्रतिष्ठा को आहत करने और उन्हें बदनाम करने के लिए यह झूठी अफवाह फैला रहे हैं।

By Abhishek RaiEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 04:39:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 04:39:55 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अफवाहों पर राम बिलास साहू की दो टूक,  मैंने बीजेपी को ज्वॉइन नहीं किया, यह छवि खराब करने का षड्यंत्र
राम बिलास साहू, कांग्रेस नेता

HighLights

  1. साहू ने बीजेपी में शामिल होने का किया खंडन
  2. मैंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन नहीं की
  3. मेरी राजनीतिक छवि को किया जा रहा खराब

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके, बनसाकरा (ब्लॉक सिमगा) निवासी राम बिलास साहू ने हाल ही में उनके खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों का कड़ा खंडन किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने कभी भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता नहीं ली है और न ही भविष्य में कभी ऐसा करेंगे। वह बीजेपी की विचारधारा से खुद को अलग रखते हैं।

मीडिया को जारी अपने आधिकारिक बयान में राम बिलास साहू ने कहा कि कुछ राजनीतिक द्वेष रखने वाले लोग उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को आहत करने और उन्हें बदनाम करने के लिए यह झूठी अफवाह फैला रहे हैं कि उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली है। उन्होंने इसे पूरी तरह निराधार और षड्यंत्रकारी बताया है।


यह भी पढ़ें- CG Transfer: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 32 अफसरों का किया गया तबादला

कांग्रेस पार्टी और शीर्ष नेतृत्व के प्रति अटूट निष्ठा

कांग्रेस नेता साहू ने अपनी वैचारिक स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वे हमेशा से कांग्रेसी विचारधारा के सिपाही रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसान हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों व जनकल्याणकारी योजनाओं को छत्तीसगढ़ के निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करते रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति अपनी पूर्ण आस्था और निष्ठा व्यक्त की है।

भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए राम बिलास साहू ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और रीति-नीति से उनके विचार कभी नहीं मिलते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पर लगातार वोट चोरी और अलोकतांत्रिक तरीकों से सरकार बनाने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर की खूबसूरती में लगे चार चांद, तालाबों से लेकर मैदान तक 53 सार्वजनिक स्थलों का कायाकल्प

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।