
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।
यह अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 12 नवंबर से 18 नवंबर तक तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक रहेगा।
इस सुविधा के मिलने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी और वे इसका भरपूर लाभ उठा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- रायपुर की खूबसूरती में लगे चार चांद, तालाबों से लेकर मैदान तक 53 सार्वजनिक स्थलों का कायाकल्प
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बेनतीजा रही पटवारियों और शासन के बीच बातचीत, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी