• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में मतदाताओं को बड़ी राहत, वोटर लिस्ट से छूटे नामों को जोड़ा जाएगा, चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान

प्रदेश में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान के लिए पात्र बने युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

By Abhishek RaiEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 05:14:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 05:14:07 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में मतदाताओं को बड़ी राहत, वोटर लिस्ट से छूटे नामों को जोड़ा जाएगा, चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान
बीएलओ घर-घर जाकर जुटा रहे डाटा, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. प्रदेश के पात्र मतदाताओं को बड़ी राहत
  2. बीएलओ घर-घर जाकर जुटा रहे डाटा
  3. प्रदेश में चलाया जा रहा विशेष अभियान

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान के लिए पात्र बने युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है।

घर-घर जाकर जुटाई जा रही जानकारी

अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर ऐसे पात्र नागरिकों की जानकारी जुटा रहे हैं, जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह प्रक्रिया मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण के तहत की जा रही है। इसमें नए पात्र युवा मतदाताओं के साथ छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में खत्म होगा 71 साल का इंतजार... रायपुर से बस्तर के रावघाट तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे द्वारा टाइम-टेबल जारी

पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहे- चुनाव आयोग

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए जरूरी है। अभियान में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।


पात्र नागरिक घर बैठे भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ईसीआईएनईटी मोबाइल एप या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से फार्म-छह में आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी, 17 में से 14 अस्पतालों की जांच पूरी, मरीजों से वसूली गई ज्यादा रकम