• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से हुई मानसून की विदाई, प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज ह...और पढ़ें

By Jitendra DahiyaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 08:04:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 08:08:58 PM (IST)
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से हुई मानसून की विदाई,  प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट, फाइल फोटो

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ से हुई मानसून की विदाई
  2. कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट
  3. आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की 12 अक्टूबर को पूरी तरह विदाई हो गई है। हालांकि, मौसम का मिजाज अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

अगले 24 घंटे में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। राजधानी रायपुर में 13 अक्टूबर को आकाश मुख्यतः साफ रहने और अधिकतम तापमान 33 तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


रायपुर में सामान्य से अधिक रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 और न्यूनतम 1.2 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा और प्रमुख केंद्रों पर वर्षा दर्ज नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में मतदाताओं को बड़ी राहत, वोटर लिस्ट से छूटे नामों को जोड़ा जाएगा, चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान

बंगाल की खाड़ी से उत्तर प्रदेश तक द्रोणिका सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तरी ओडिशा, झारखंड और दक्षिण-पश्चिम बिहार होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर द्रोणिका बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है।

इन मौसमी परिस्थितियों के चलते मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

किसानों और लोगों को सतर्क के निर्देश

अगले पांच दिनों के दौरान एक-दो स्थानों पर तेज हवा, आकाशीय बिजली और मेघगर्जन की संभावना को देखते हुए खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेना बेहतर है। किसानों को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखते हुए खेतों में काम के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- पांच साल में 20 हजार किमी पैदल यात्रा, 28 राज्यों का भ्रमण कर रायपुर लौटे सौरभ देवांगन, अब चलाएंगे विशेष अभियान