• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather Update: प्रदेश में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिसाज, कहीं-कहीं हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रदेश में अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में भी गर्मी का असर बना हुआ है।

By Jitendra DahiyaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 09:59:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 10:03:09 PM (IST)
CG Weather Update: प्रदेश में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिसाज, कहीं-कहीं हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी
प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की चेतावनी, फाइल फोटो

HighLights

  1. अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में गर्मी का असर
  2. रायपुर में तापमान 33 डिग्री के हुआ पार
  3. प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की चेतावनी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में भी गर्मी का असर बना हुआ है। रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।

इससे दिन के साथ रात में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अक्टूबर को रायपुर में आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई, हालांकि वर्षा के मुख्य आंकड़ों में कोई वर्षा दर्ज नहीं है। रायपुर में सुबह 8.30 बजे और शाम 5.30 बजे तक वर्षा शून्य मिलीमीटर रही। दिन में सापेक्ष आर्द्रता 77 प्रतिशत से घटकर 62 प्रतिशत पर पहुंच गई।

आसमान में लगभग 40 प्रतिशत बादल रहे और हवा की औसत गति एक किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। इन परिस्थितियों के बीच शहर में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि उत्तरी हिस्से में रातें अपेक्षाकृत ठंडी हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 18 जिलों के 3234 गांवों में खड़ा हुआ जल संकट!, मल्टी-विलेज योजनाओं का भुगतान अटका

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले दिन प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। अगले दो दिनों के दृष्टिकोण में भी छिटपुट वर्षा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटों के ऊपर समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मौसम की इसी प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम के बाद मोहम्मद शमी को बंगाल की प्लेइंग इलेवन में भी नहीं मिली जगह, छोटा भाई बना टीम का हिस्सा

प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुर के अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेण्ड्रारोड में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 18.6 डिग्री रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 22.7 डिग्री रहा। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और राजनांदगांव में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल मिलाकर प्रदेश में तापमान का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है, लेकिन रायपुर में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान के कारण रात में भी गर्मी का असर महसूस हो रहा है।

यह भी पढ़ें- अब इंतजार की घड़ियां हुई समाप्त, रावघाट से नई रेल सेवा का शुभारंभ, 20 अक्टूबर से दौड़ेगी रायपुर पैसेंजर ट्रेन