• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

भारतीय टीम के बाद मोहम्मद शमी को बंगाल की प्लेइंग इलेवन में भी नहीं मिली जगह, छोटा भाई बना टीम का हिस्सा

मैच में जब बंगाल की प्लेइंग-11 सामने आई तो शमी का नाम नहीं था। टीम में उनकी जगह उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ का नाम था।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 03:40:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 03:40:29 PM (IST)
भारतीय टीम के बाद मोहम्मद शमी को बंगाल की प्लेइंग इलेवन में भी नहीं मिली जगह, छोटा भाई बना टीम का हिस्सा
मोहम्मद शमी बंगाल प्लेइंग इलेवन से बाहर, फाइल फोटो

HighLights

  1. मोहम्मद शमी बंगाल प्लेइंग इलेवन से बाहर
  2. न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी टीम इंडिया से बाहर
  3. छोटे भाई मोहम्मद कैफ को मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम को अब न्यूजीलैंड के साथ सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। ऐसे में सभी की नजरें एक खिलाड़ी थी और वह नाम था मोहम्मद शमी।

दिग्गज तेज गेंदबाज घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है लेकिन टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा अभी तक खुला नहीं है। रविवार को शुरू हुए रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में उनका नाम प्लेइंग-11 में शामिल नहीं था।


छोटे भाई मोहम्मद कैफ का नाम

बंगाल की टीम का मुकाबला दिल्ली के पालम मैदान पर खेले जा रहे मैच में सर्विसेस से है। इस मैच में जब बंगाल की प्लेइंग-11 सामने आई तो शमी का नाम नहीं था। टीम में उनकी जगह उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ का नाम था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से दिग्गज गेंदबाज टीम से बाहर चल रहा है। वह लगातार घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है लेकिन टीम में वापसी नहीं हो पा रही है। ऐसे में बंगाल टीम की प्लेइंग इलेवन में नाम नहीं आने पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की प्रैक्टिस, टिकटों की ऑनलाइन बिक्री हुई शुरू; इस ऐप से करिए टिकट बुक

शमी के बाहर होने की कोई पुष्टि नहीं

कयास लगाए जा रहे हैं कि या मोहम्मद शमी चोटिल है या फिर किसी जरूरी काम की वजह से वह टीम का हिस्सा नहीं है। हालांकि, इसको लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जब टीम की प्लेइंग इलेवन सामने आई तो उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ का नाम जरूर था।

कई दिग्गज कर चुके समर्थन

गौरतलब है कि, स्टार गेंदबाज शमी चैंपियंस ट्ऱॉफी-2025 के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इस दौरान वह चोटिल भी हुए थे, लेकिन उन्होंने वापसी भी कर ली थी। इसके बाद भी दाएं हाथ के इस गेंदबाज को मौका नहीं मिल रहा है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने शमी की टीम इंडिया में वापसी का समर्थन किया है और कहा है कि टेस्ट, वनडे में इस गेंदबाज को टीम में होना चाहिए।

ऐसे में अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए भी शमी की वापसी की मांग कई बार उठी है, लेकिन सेलेक्टर्स उनसे आगे निकल चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि भारतीय चयनकर्ता विश्व कप की टीम में शमी को ओर देखते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: टी-20 सीरीज को लेकर बोलीं स्मृति मंधाना, हर मैच को खेला जाएगा अक्रामक; 2028 विश्वकप की तैयारी पर नजर