• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री साय के दिल्ली जाने से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर हुई तेज

मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 22 दिसंबर 2023 को नौ विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। एक पद खाली रह गया था। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सांस...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 20 Feb 2025 12:03:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Feb 2025 01:31:04 PM (IST)
मुख्यमंत्री साय के दिल्ली जाने से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर हुई तेज
कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा की तर्ज पर यहां भी मंत्रिमंडल में 14 मंत्रियों की गुंजाइश हो सकती है।

HighLights

  1. प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद मंत्रिमंडल में हो सकता है बदलाव।
  2. सीएम विष्णु देव साय दिल्ली मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए हैं।
  3. मंत्रिमंडल में फिलहाल दो मंत्रियों की जगह खाली है। 13 मंत्रियों की रही है यहां परंपरा।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली दौरे पर जाने से प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई है। मुख्यमंत्री साय दौरे के दौरान शीर्ष नेतृत्व के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है।

वे दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार को शामिल होने के बाद लौटेंगे। चर्चा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ मंत्रियों के प्रभार में कुछ फेरबदल हो सकता है। मंत्रिमंडल में फिलहाल दो मंत्रियों की जगह खाली है।


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 22 दिसंबर 2023 को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए नौ विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। एक पद खाली रह गया था।

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में कैबिनेट में दो जगह खाली हो गई, जिसे भरने की कवायद काफी दिनों से चल रही है। मंत्री पदों पर किसे जगह मिलेगी, इस पर सबकी निगाहें दिल्ली से लेकर रायपुर तक टिकी हुई है। फिलहाल मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद अटकलों पर विराम लगने की उम्मीद है।

naidunia_image

ये प्रमुख मंत्री पद के दावेदार

अमर अग्रवाल: बिलासपुर विधानसभा से विधायक अमर अग्रवाल को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। सामान्य वर्ग से आने वाले अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। विभाग को संभालने का उनके पास काफी अनुभव है।

गजेंद्र यादव: दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से है। वे प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक रहे बिसराराम यादव के बेटे हैं।

रायपुर में कई दावेदार: रायपुर में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा और विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में है।

यह भी पढ़ें- बस्तर ओलिंपिक के बाद अब अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन, सीएम साय ने बोले बदलेगी अबूझमाड़ की छवि

हरियाणा की तर्ज पर बनाए जा सकते हैं 14 मंत्री

वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्री हैं, जबकि प्रदेश में 13 मंत्री बनाए जाने की परंपरा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा की तर्ज पर यहां भी मंत्रिमंडल में 14 मंत्रियों की गुंजाइश हो सकती है। हरियाणा में भी 90 सीटों वाली विधानसभा है। यहां भाजपा की सरकार में 14 मंत्री बनाए गए हैं।

लोकसभा और उपचुनाव के बाद विस्तार की थी संभावना

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही है। पहले कयास लगाया जा रहा था कि गया लोकसभा चुनाव के बाद विस्तार किया जाएगा। चुनाव बीतने के बाद बृजमोहन अग्रवाल के जून में सांसद बनने के बाद उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना लगाई जाने लगी।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला: शेख ने जिनकी सहायता से बनवाए फर्जी दस्तावेज, उनकी भी तलाश

26 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच क्रिसमस और नए साल के आगमन से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा ने जोर पकड़ा था। नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समापन के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है।