• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल के विस्तार में लागू हो सकता है हरियाणा फार्मूला!

वर्तमान में प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्री हैं, जबकि 13 मंत्री बनाए जाने की परंपरा रही है। हरियाणा में 90 सीटों वाली विधानसभा है, जहां भाजप...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 25 Dec 2024 04:00:14 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Dec 2024 04:00:14 PM (IST)
छत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल के विस्तार में लागू हो सकता है हरियाणा फार्मूला!

HighLights

  1. प्रदेश में 13 की जगह बनाए जा सकते हैं 14 मंत्री।
  2. मंत्रिमंडल विस्तार पर करना पड़ेगा इंतजार- साय।
  3. दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद सीएम ने दिए संकेत।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। नई दिल्ली में भाजपा संगठन चुनाव की बैठक में शामिल होकर रायपुर लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर संकेत दिए हैं। मंगलवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर किए गए प्रश्न पर कहा कि सब कुछ होगा, इंतजार करिए।

जब सीएम से पूछा गया कि क्या हरियाणा की तरह छत्तीसगढ़ में भी 13 की बजाय 14 मंत्री बनाए जाएंगे। इस पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह सब होगा, इंतजार करिए। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई दिल्ली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के संगठन चुनाव के लिए चर्चा के बीच साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है।


वर्तमान में प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्री हैं, जबकि 13 मंत्री बनाए जाने की परंपरा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा की तर्ज पर यहां भी मंत्रिमंडल में 14 मंत्रियों की गुंजाइश हो सकती है। हरियाणा में भी 90 सीटों वाली विधानसभा है और वहां भाजपा की सरकार में 14 मंत्री बनाए गए हैं। 26 से 31 दिसंबर के बीच क्रिसमस के बाद और नए साल के आगमन से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

दिल्ली संगठन की बैठक में भी चर्चा के संकेत

मंंगलवार को छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन के अहम चेहरे दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। हालांकि, यह बैठक संगठन चुनाव पर केंद्रित थी, मगर चर्चा है कि तमाम आला नेताओं की मौजूदगी में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मुहर लगाई है।

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत अन्य नेता शामिल हुए। साय मंत्रिमंडल में अभी मंत्रियों के दो पद रिक्त हैं।

सरकार ने पहले एक मंत्री पद रिक्त रखा गया था, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल के सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हो गए। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की गई है।

यह भी पढ़ें- महतारी वंदन योजना घोटाला: सनी लियोन जांच के लिए तैयार... 15 हजार के आवेदन रद, 500 महिलाओं से रिकवरी

naidunia_image

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम

रायपुर से मूणत, चंद्राकर और तीन नए चेहरे संभावित: रायपुर से बात करें तो मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व मंत्री राजेश मूणत का नाम सुर्खियों में है। वह रमन सरकार में आवास एवं पर्यावरण, ट्रांसपोर्ट, पीडब्ल्यूडी, नगरीय प्रशासन जैसे बड़े विभाग संभाल चुके हैं।

इसके अलावा तेजतर्रार छवि के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर अपने संसदीय ज्ञान और गहरी राजनीतिक समझ के लिए जाने-पहचाने जाते हैं, उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की जगह रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए सुनील सोनी, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा और आरंग के युवा विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नाम की भी चर्चा है।

यह भी पढ़ें- काम से लौटा था, पत्नी मोबाइल देखने में थी बिजी... तो गुस्साए पति ने दूसरी मंजिल से दिया धक्का

बिलासपुर से अमर अग्रवाल: बिलासपुर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को मंत्री बनाया जा सकता है। वह डा. रमन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

दुर्ग से गजेंद्र यादव: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रांत प्रमुख बिसराराम यादव के बेटे और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम चर्चा में है।

बस्तर से किरण सिंह देव और विक्रम उसेंडी: बस्तर के नेता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी को भी मंत्री बनाने की चर्चा चल रही है।