• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों ने दूसरी बार घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर कर रहे भर्ती की मांग

सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है।

By SATYANARAYAN PATELEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 03:02:51 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 03:02:51 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों ने दूसरी बार घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर कर रहे भर्ती की मांग
दूसरी बार शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव, नईदुनिया

HighLights

  1. 328 दिनों से परिवार के साथ धरने पर बैठे
  2. दूसरी बार शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव
  3. 2300 पदों पर भर्ती कराने की कर रहे मांग

नईदुनिया न्यूज, भाटापारा। सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। 328 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। करीब 300 अभ्यर्थियों ने अपने माता-पिता, बच्चों और अन्य स्वजन के साथ शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के रायपुर स्थित निवास पहुंचकर दूसरी बार बंगले का घेराव किया और नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

2300 पदों पर भर्ती की मांग

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे नई भर्ती नहीं चाहते, बल्कि सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के तहत शेष लगभग 2,300 रिक्त पदों पर पात्र डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति चाहते हैं। उनका दावा है कि दो अप्रैल 2024 को हाई कोर्ट के आदेश, 28 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले और 26 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट द्वारा दो महीने के भीतर उचित निर्णय लेकर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश के बावजूद नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि किसी ने कर्ज लेकर डीएड की पढ़ाई पूरी की है, तो किसी परिवार ने बच्चों के भविष्य के लिए अपनी जमा पूंजी लगा दी। शिक्षक बनने का सपना लेकर वर्षों से तैयारी कर रहे युवा अब राजधानी में आंदोलन करने को मजबूर हैं। 328 दिनों के दौरान कई माध्यमों से शासन तक अपनी मांग पहुंचाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अवैध भंडारण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, राइस इंडस्ट्रीज में 34,303 क्विंटल धान-चावल जब्त

समय-सीमा घोषित करने की मांग

अभ्यर्थियों ने आगामी मंत्रिमंडल की बैठक में 2,300 रिक्त पदों पर नियुक्ति के संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने और इसकी निश्चित समय-सीमा घोषित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री निवास पर आत्मदाह जैसे आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी भी दी। अभ्यर्थियों ने शासन से सवाल किया कि प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति के लिए आखिर कब तक संघर्ष करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 19 जिलों के शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोका

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।