• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: शराब खरीदने के दौरान विवाद, चाकू और बीयर की बोतल से हमला कर किया तीन को घायल

छोटा रामनगर कबीर चौक निवासी तेजपाल चौहान शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपने दोस्तों गितेश वर्मा और तोषण साहू के साथ गंजपारा शराब भट्ठी शराब लेने पहुंचा ...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 12:18:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 12:18:43 PM (IST)
CG News: शराब खरीदने के दौरान विवाद, चाकू और बीयर की बोतल से हमला कर किया तीन को घायल
रायपुर में शराब खरीदने के दौरान विवाद में चाकू से हमला

HighLights

  1. रायपुर में शराब खरीदने के दौरान विवाद में चाकू से हमला।
  2. बीयर की बोतल से हमला कर तीन लोगों को किया घायल।
  3. लाइन में लगे होने के दौरान घटी घटना।

नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर: गंजपारा शराब भट्ठी में शनिवार शाम शराब की लाइन में धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपितों ने चाकू और बीयर की बोतल से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, छोटा रामनगर कबीर चौक निवासी तेजपाल चौहान शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपने दोस्तों गितेश वर्मा और तोषण साहू के साथ गंजपारा शराब भट्ठी शराब लेने पहुंचा था।

naidunia_image

लाइन में लगे होने के दौरान गंजपारा निवासी अमन सोनी, लक्की गोप, दुर्गेश उर्फ दरवेश और तामू उर्फ तामेश्वर पहुंचे और पहले शराब लेने की बात कहकर तेजपाल को धक्का देकर पीछे करने लगे।

ये भी पढ़ें: CG के स्कूल में हुईं रहस्यमयी घटनाएं! एक हफ्ते से छात्राएं हो रही बेहोश, डॉक्टरों ने बताई वजह

मना करने पर आरोपितों ने तेजपाल को गालियां देते हुए चाकू से बांयी जांघ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए और खून बहने लगा। बीच-बचाव करने आए तोषण साहू के सिर पर बीयर की बोतल मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, गितेश वर्मा को कांच के टुकड़े से मारा गया, जिससे उसे भी चोट आई है।

ये भी पढ़ें: दो बड़ी वारदातों से दहली राजधानी: मामूली विवाद में पिज्जा डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या, अज्ञात शव मिलने से शहर में हड़कंप