• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई, रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में कई एग्रीकल्चर कारोबारियों के घर पड़ा छापा

रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार की सुबह से कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 03 Sep 2025 09:33:51 AM (IST)Updated Date: Wed, 03 Sep 2025 10:18:57 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई, रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में कई एग्रीकल्चर कारोबारियों के घर पड़ा छापा
छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ईडी का छापा

नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर: प्रदेश में हुए भ्रष्टाचारों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को सुबह-सुबह ईडी ने छत्तीसगढ़ के कई बड़े शहरों में एक साथ छापा मारा है। जिनमें रायपुर, भिलाई, बिलासपुर आदि शामिल हैं। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि इस छापेमारी की कार्रवाई किस मामले को लेकर कई जा रही है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने रायपुर के शंकर नगर स्थित एक बड़े करोबारी के घर पर दबिश दी है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि जिन व्यापारियों के घर छापा पड़ा है, वे एग्रीकल्चर संबंधित व्यापारी हैं। रायपुर के व्यापारी विनय गर्ग के घर बुधवार सुबह ईडी के 8 से 10 अधिकारी पहुंचे है। उनके साथ सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद हैं।


naidunia_image

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने लॉ विष्टा सोसाइटी स्थित एग्रीकल्चर उपकरण कारोबारी पवन पोद्दार के बंगले पर दबिश दी है। इस दौरान ईडी के 8 से 10 अधिकारी बंगले के अंदर मौजूद हैं और तलाशी अभियान चला रहे हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच से संबंधित बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि कृषि कारोबार के जरिए पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी हुई है।

मौके पर मौजूद सूत्रों का कहना है कि ईडी की टीम सुरक्षा घेरे में दस्तावेज और डिजिटल डेटा की जब्ती कर रही है। सुबह से चल रही इस छापेमारी में बड़ी संख्या में कागजात और अन्य साक्ष्य मिलने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी और अन्य शहरों में अचानक हुई इस कार्रवाई ने कारोबारी जगत में हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़ें- CG News: गणपती विसर्जन की शोभा यात्रा में घुसी अनियंत्रित बोलेरो, महिला समेत 3 की मौके पर मौत, 20 घायल

भिलाई में इन कारोबारियों के यहां छापा

वसुंधरा नगर भिलाई तीन में अन्ना भूमि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी घर पर कार्रवाई हो रही है। 6 से अधिक अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इस दौरान बाहर सीआरपीएफ की टीम भी मौजूद है।

ये संस्था कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक और आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और कृषि उपकरण शामिल है। वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति नगर के समीप विवेकानंद कॉलोनी में सीए आदित्य अग्रवाल (दिनोदिया) के बंगले पर भी ईडी द्वारा छापे की कार्रवाई की गई। वर्तमान में इनका पूरा काम राजधानी रायपुर से संचालित होता है। उपरोक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट पूर्व में दुर्ग जिले के प्रतिष्ठित बिल्डर का कार्य भार देखा करते थे।

फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है और आधिकारिक रूप से किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। मामले में अपडेट लगातार जारी है।