• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रों से वसूली ज्यादा फीस, तीन मेडिकल कॉलेजों पर 30 लाख जुर्माना

रायपुर के श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) व भिलाई के शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस पर जुर...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 04 Apr 2025 01:00:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Apr 2025 01:00:42 PM (IST)
छात्रों से वसूली ज्यादा फीस, तीन मेडिकल कॉलेजों पर 30 लाख जुर्माना
प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. ट्रांसपोर्ट, हॉस्टल और मेस के नाम पर छात्रों से ली ज्यादा राशि।
  2. ली गई ज्यादा राशि ब्याज सहित एक माह में लौटाने के निर्देश।
  3. पैसे नहीं लौटाने पर मेडिकल कॉलेजों की मान्यता होगी निरस्त।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। राज्य प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने तीन निजी मेडिकल कॉलेजों पर तीस लाख का जुर्माना लगाया है। छात्रों से ली गई ज्यादा राशि एक माह में सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने के निर्देश दिए हैं।

तय समय में राशि जमा न करने पर शासन ने मेडिकल कॉलेजों की मान्यता निरस्त करने की अनुशंसा भी की है।रायपुर के श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) व भिलाई के शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जुनवानी में एमबीबीएस, एमडीएमएस पाठ्यक्रमों के संचालन में ट्रांसपोर्ट, हॉस्टल और मेस के नाम पर छात्रों से ज्यादा राशि लिए जाने की शिकायत समिति को मिली थी।


जांच में शिकायत सही मिलने पर दस-दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक माह में राशि लौटाने के निर्देश दिए गए हैं, वर्ना उनकी मान्यता रद कर दी जाएगी।

इतनी फीस ज्यादा ली गई

अधिकारियों के अनुसार श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ट्रांसपोर्टेशन मद में 2.50 लाख रुपये ले रहा है, जबकि वास्तविक राशि 4,635 रुपये है। हॉस्टल मद में 53,337 रुपये की जगह 2.46 लाख तथा मेस चार्ज 51,015 की जगह 56,700 रुपये वसूला जा रहा है। प्रत्येक छात्र से 4,43,713 रुपये अधिक राशि ली जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी खरीदने वालों की रायपुर पहली पसंद, इस वर्ष 46 हजार संपत्तियों के हुए सौदे

श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस मोवा तीनों मद में 5.50 लाख रुपये ले रहा था। यहां ट्रांसपोर्टेशन मद की वास्तविक राशि 13,719 रुपये, हॉस्टल चार्ज 50,583 तथा मेस चार्ज 27,476 रुपये है। प्रत्येक छात्र से 4,58,222 रुपये ज्यादा वसूला जा रहा है।

रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, भानसोज की ओर से तीनों मद में 5.50 लाख रुपये लिए जा रहे हैं। जबकि ट्रांसपोर्टेशन मद में वास्तविक राशि 13,384, हास्टल चार्ज 37,748 तथा मेस चार्ज 45,275 रुपये है। 4,53,593 रुपये अधिक राशि छात्रों से ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- बलौदाबाजार हिंसा : कांग्रेस विधायक देवेंद्र सहित आठ पर चलेगा मुकदमा, कोर्ट में आरोप तय

जांच में सही निकली शिकायतें

छात्रों से अत्यधिक राशि लेने की शिकायतें मिली थी। खातों के विवरण की जानकारी मांगी गई थी। समिति ने पाया कि तीनों ही कॉलेज ट्रांसपोर्ट, हॉस्टल और मेस ‘न लाभ-न हानि’ के रूप में ही संचालित कर सकते हैं। छात्रों से वास्तविक खर्च को ही लेने का अधिकार है, लेकिन मनमानी राशि वसूली जा रही है। -प्रभात कुमार शास्त्री, अध्यक्ष प्रवेश तथा फीस नियामक समिति