• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर AIIMS की नर्सिंग ऑफिसर के लिए आफत बन गई फेसबुक की दोस्ती, पीड़िता ने बताई पूरी कहानी

Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एम्स में पदस्थ एक नर्सिंग ऑफिसर की प्रताड़ना का मामला सामने आया है, जहां उसे फेसबुक की दोस्ती महंगी पड़ ...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 12:18:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Jun 2025 12:26:14 PM (IST)
रायपुर AIIMS की नर्सिंग ऑफिसर के लिए आफत बन गई फेसबुक की दोस्ती, पीड़िता ने बताई पूरी कहानी
आरोपी ने इंस्टाग्राम पर बनाई लड़की की फर्जी आईडी

HighLights

  1. नर्सिंग ऑफिसर की प्रताड़ना का मामला आया सामने
  2. आरोपी ने इंस्टाग्राम पर बनाई लड़की की फर्जी आईडी
  3. पीड़िता के परिवार को भी कर रहा था परेशान

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में पदस्थ एक नर्सिंग ऑफिसर की प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने आरोपित संजीव खालसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपित संजीव खालसी ने इंस्टाग्राम पर उनकी फर्जी आइडी बनाई है और उस पर उनकी तस्वीरें पोस्ट कर रहा है। इतना ही नहीं, आरोपित पीड़िता के परिवार वालों को भी तस्वीरें भेजकर उन्हें परेशान कर रहा है और पीड़िता की शादी न होने देने की धमकी दे रहा है।

पीड़िता और आरोपित की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोस्ती के दौरान खींची गई तस्वीरों का इस्तेमाल अब आरोपित द्वारा पीड़िता को ब्लैकमेल करने और परेशान करने के लिए किया जा रहा है। नर्सिंग आफिसर ने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित संजीव खालसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


यह भी पढ़ें: गजब हाल है! जुर्माने के तौर पर वसूले 45.81 करोड़, लेकिन CPCB ने खर्च किए सिर्फ नौ लाख रुपये

रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर में ही पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी करने वाले नागपुर के एक अंतरराज्यीय महिला गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान यात्रियों को निशाना बनाती थीं। गिरफ्तार महिलाएं महाराष्ट्र की निवासी हैं और इनके पास से 35,700 रुपये नकद बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ गोलबाजार और मौदहापारा थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस को गोलबाजार में एक बलौदाबाजार के व्यापारी की शिकायत मिली थी, जिसकी ई-रिक्शा यात्रा के दौरान नकदी चोरी हो गई थी। इसी तरह, मौदहापारा में तिल्दा-नेवरा के एक व्यापारी के बैग से रेलवे स्टेशन के पास ई-रिक्शा में पैसे गायब हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की जानकारी के आधार पर मालती शेंड, प्रिया इंचुरकर, शालीता उफाडे और संगीता पात्रे को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में इन्होंने चोरी की दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने के बहाने रायपुर और अन्य जिलों में आता था और भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: Bilaspur News: एडिट कर पिता को भेजी बेटी की अश्लील फोटो, पुलिस ने धर दबोचा; तलवार भी की जब्त