• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur News: एक युवक से परेशान होकर छठी मंजिल से कूदी युवती, जांच में जूटी पुलिस

राजधानी रायपुर के साईं ड्रीम्स सोसाइटी में मंगलवार देर रात एक युवती ने छठी मंजिल से कुद कर आत्महत्या कर ली। युवती की सहेलियों ने बताया कि उसे काफी दिन...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 02:19:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 02:48:29 PM (IST)
Raipur News: एक युवक से परेशान होकर छठी मंजिल से कूदी युवती, जांच में जूटी पुलिस
युवती ने छत से कूद कर की आत्महत्या

HighLights

  1. छठी मंजिल से कूदी युवती
  2. युवक करता था परेशान
  3. पुलिस ने मुकदम किया दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के अमलीडीह इलाके की साईं ड्रीम्स सोसाइटी में देर रात करीब 12 बजे एक युवती ने छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती कभी नजदी रहे एक युवक से परेशान थी। राजेंद्र नगर पुलिस इसी एंगल पर आगे की जांच करने में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की है। मृतका की पहचान जसविंदर कौर उर्फ जस्सी (27) निवासी खुर्सीपार, भिलाई के रूप में हुई है। वह साईं ड्रीम्स सोसाइटी में दो अन्य युवतियों के साथ किराए पर रहती थी। घटना के समय उसकी एक दोस्त काम पर गई थी, जबकि दूसरी सो रही थी।


यह भी पढ़ें: Bhilai Fraud: धोखे से Face ID बना कर ग्राहक के नाम पर लिया लाखों का लोन, फाइनेंस एजेंट खिलाफ FIR दर्ज

बताया जा रहा है कि जस्सी पिछले कुछ समय से आरोपित द्वारा परेशान किए जाने के से तनाव में थी। घटना से ठीक पहले बीती रात उसका अपने पूर्व प्रेमी से विवाद भी होने की खबर सामने आ रही है। जस्सी की दोस्त ने भी पुलिस को बताया कि रायपुर का एक युवक जस्सी को लगातार परेशान कर रहा था। युवती कुछ समय पहले तक रायपुर में काम करती थी, लेकिन अभी काफी समय से खाली बैठी थी, जिससे वह और तनाव में थी। जस्सी की मां विशाखापत्तनम में रहती हैं, जिन्हें सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:Instagram post और साइबर सेल की सक्रियता ने बचाई युवक की जान, दोस्त के कारण Depression में आकर करने जा रहा था आत्महत्या

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने युवती के पूर्व बायफ्रेंड सहित अन्य संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनके कारण जस्सी को यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला आरोपितों पर दर्ज कर सकती है।