• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हसन अली ने जबरन शादी की, वीडियो बनवाकर शेयर कराया… युवती के आरोप की पुलिस कर रही जांच

लिस ने इस मामले में रविवार रात तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया है। पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराने के बाद आगे...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 03 Mar 2025 12:18:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Mar 2025 12:18:20 PM (IST)
हसन अली ने जबरन शादी की, वीडियो बनवाकर शेयर कराया… युवती के आरोप की पुलिस कर रही जांच
पीड़िता ने कहा कि कोई नशीली चीज सूंघा और खिलाकर आरोपी ने अपने वश में कर लिया था।

HighLights

  1. पीड़िता ने 26 फरवरी को वीडियो जारी किया, अपनी मर्जी से की है शादी।
  2. 28 फरवरी को वीडियो जारी कर आरोप लगाया, कुछ सुंघाकर वश में किया था।
  3. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस कर रही है मामले की जांच।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। न्यू राजेंद्रनगर की रहने वाली 22 साल की खुशी चेतवानी ने घर से भागकर राजातालाब के रहने वाले हसन अली से शादी करने का वीडियो शेयर किया था। दो दिन पहले जारी किए गए वीडियो में उसने पुलिस से अपील की थी कि लड़के के घरवालों को तंग न करें। उसने अपनी मर्जी से शादी की है।

अब खुशी ने एक और वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि हसन अली ने उसे मिलने बुलाकर कोई नशीली चीज सूंघा और खिलाकर अपने वश में कर लिया। फिर जबरन शादी कर दवाब बनाते हुए वीडियो बनवाकर शेयर करवाया था। रायपुर पुलिस का धन्यवाद जिसने मुझे बचाया है।


पीड़िता ने दिया शपथपत्र

खुशी ने थाने में इसकी लिखित शिकायत के साथ बिलासपुर में बनवाया गया शपथपत्र भी दिया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में रविवार रात तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया है। पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि खुशी की शिकायत की जांच की जा रही है।

कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, हसन अली की कपड़े की दुकान है। खुशी के घर से लापता होने की शिकायत स्वजनों ने दर्ज कराई थी। 25 फरवरी को हसन से शादी के बाद उसने अपनी मर्जी से भागने और युवक के साथ खुश होने का दावा करते हुए 26 फरवरी को पहला वीडियो जारी किया।

आरोपी के खिलाफ की जाए कार्रवाई

इसमें युवती ने कहा था कि उसने अपनी मर्जी से हसन से शादी की है। उसके घरवालों को तंग न किया जाए। हालांकि, इसके दो दिन बाद ही युवती ने एक और वीडियो जारी किया था।

इसके बाद युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस टीम युवती को बरामद कर रायपुर लाई थी। इसके बाद स्वजन को सुपुर्द कर दिया था। युवती के स्वजन का आरोप है कि हसन ने जबरन युवती को अपने झांसे में लेकर शादी की है। उस पर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे बजट, 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने का टारगेट

धोखाधड़ी मामले में समाजसेविका पति समेत फरार

वहीं, एक अन्य मामले में खुद को समाजसेवी बताने वाली ममता शर्मा और उसके पति संजय शर्मा के खिलाफ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां पुलिस ने धोखाधड़ी, गाली-गलौज, धमकी और गाड़ी हड़पने का दो महीने पहले केस दर्ज किया था। इसके बाद से ममता शर्मा पति के साथ फरार हो गई है।

ग्राम बरमपुर के रहने वाले पीड़ित अनिल कुमार साहू ने खड़गवां पुलिस थाने में में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि साल 2021 में ममता शर्मा ने उसकी पत्नी पुनीता साहू को जमानत दिलाने के नाम पर उसे झांसे में लिया और एक स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए।

यह भी पढ़ें- रायपुर में बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूदकर लड़की ने दी जान, गाड़ी की डिक्की में मिले गिफ्ट

इसके बाद ममता और संजय शर्मा ने उसकी होंडा सिटी कार और पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। जब अनिल ने अपनी गाड़ी वापस मांगी, तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जब आरोपितों को दबोचने उनके रायपुर स्थित आवास पर दबिश दी, तो वे फरार हो चुके थे।