• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी… अगले 2 दिन के लिए 25 जिलों में अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्से में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। 7 और 8...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 07 Jul 2025 07:37:16 AM (IST)Updated Date: Mon, 07 Jul 2025 07:37:16 AM (IST)
Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी… अगले 2 दिन के लिए 25 जिलों में अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ की वेदर रिपोर्ट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सरगुजा और बिलासपुर संभाग में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश
  2. भारी बारिश के कारण बड़े हिस्से में जन-जीवन पर पड़ा असर
  3. बीजापुर में पेड़ गिरने से एंबुलेंस तीन घंटे तक जाम में फंसी रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर, Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून (Monsoon) पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। बीते 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया।

मौसम विभाग के मुताबिक, सात और आठ जुलाई को मध्य छत्तीसगढ़ के लिए रेड अलर्ट और रायपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।


बीजापुर में पेड़ गिरने से एंबुलेंस तीन घंटे जाम में फंसी

  • अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में अंबिकापुर में 172.8 मिमी, बिलासपुर में 77.5 मिमी, पेंड्रारोड में 27.6 मिमी और रायपुर के माना एयरोड्रम पर 15.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
  • कई जिलों में आकाशीय बिजली व तेज हवा की स्थिति बन गई है। दो दर्जन से अधिक जिलों के लिए वज्रपात व गरज-चमक के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
  • बीजापुर में शनिवार आधी रात तेज हवा के साथ वर्षा होने से माटवाड़ा व बेचलर के बीच एक भारी भरकर पेड़ नेशनल हाईवे-63 पर गिर गया, जिससे जाम लग गया। इससे मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस और बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी भी तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे।

यहां भी क्लिक करें - बारिश के जल के टोटके से भर जाएगी आपकी तिजोरी, राहु-केतु दोष में देता है राहत

naidunia_image

(बीजापुर में माटवाड़ा के पास जाम में तीन घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस। l नईदुनिया)

इन जिलों के लिए चेतावनी

राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जैसे जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 40 से 60 किमी प्रति घंटा की तेज हवा और बारिश की संभावना है।

यहां भी क्लिक करें - शिवपुरी से गांव तक बने बाढ़ जैसे हालात, कई रास्ते बंद, गाड़ियां पानी में डूबीं