• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘मैं अनपढ़ हूं, अधिकारी कराते रहे हस्ताक्षर…’ ईडी की कार्रवाई के बाद बोले कवासी लखमा

कवासी लखमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने कई बड़े घोटालों का उजागर किया था, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उधर, ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 30 Dec 2024 01:21:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Dec 2024 01:21:35 PM (IST)
‘मैं अनपढ़ हूं, अधिकारी कराते रहे हस्ताक्षर…’ ईडी की कार्रवाई के बाद बोले कवासी लखमा
कवासी लखमा की कार की भी जांच की गई। उनका मोबाइल जांच के लिए जब्त किया गया है।

HighLights

  1. जांच को पूर्व मंत्री लखमा ने बताया राजनीति से प्रेरित।
  2. 2200 करोड़ रुपये का बताया जा रहा शराब घोटाला।
  3. IAS सहित 12 आरोपी इस मामले में जेल में बंद हैं।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोंटा विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी ने शनिवार को उनके ठिकानों पर छापा मारा और पूछताछ की। लखमा ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि ईडी ने उन्हें और उनके बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया है।

कवासी लखमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने कई बड़े घोटालों का उजागर किया था, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर नगरीय निकाय चुनावों से पहले बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।


घर खंगाला गया, लेकिन कुछ नहीं मिला

लखमा ने कहा, “मेरा घर खंगाला गया, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। मैं अनपढ़ हूं और एपी त्रिपाठी जैसे अधिकारियों ने मुझे अंधेरे में रखा थे। मैं केवल फाइलों पर हस्ताक्षर करता था। इस घोटाले की मुझे कोई जानकारी नहीं है। ईडी से समय मांगा हूं, पूरी जानकारी दूंगा। ईडी के अधिकारी मेरे और बेटे का मोबाइल साथ ले गए है। उन्होंने मेरे से घोटाले के बारे में भी पूछताछ की है।”

naidunia_image

शराब घोटाले में चल रही है जांच

बताते चलें कि ईडी ने 2,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश कवासी, पूर्व ओएसडी जयंत देवांगन, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, ठेकेदार रामशरण सिंह भदौरिया, पार्टी नेता सुशील ओझा और करीबी सहयोगी रामभुवन कुशवाहा पर कार्रवाई की। सात लोगों के ठिकानों से दस्तावेज जब्त किए थे।

रायपुर के धरमपुरा में कवासी लखमा के बंगले में ईडी की टीम ने करीब 14 घंटे तक पूछताछ की थी। उनकी कार की भी तलाशी ली गई थी। आरोप है कि मंत्री रहने के दौरान कवासी लखमा को हर महीने 50 लाख रुपये कमीशन के रूप में दिए जाते थे। शनिवार को छापेमारी में ईडी ने सात लोगों के ठिकानों से दस्तावेज जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें- सत्य साईं अस्पताल को जमीन देने की पहल शुरू, नवा रायपुर में खुलेगा संजीवनी रिसर्च फाउंडेशन का केंद्र

कार्रवाई राजनीति का हिस्सा नहीं- अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लखमा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले की जांच लंबे समय से चल रही है। साक्ष्य के आधार पर ईडी ने यह कदम उठाया है। मंत्री के रूप में लखमा की जिम्मेदारी थी। लखमा जो तर्क दे रहे हैं, ईडी उस पर विचार करेगी। राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- CG Cabinet Meet: छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की साल की आखिरी बैठक आज… 2025 के लिए हो सकते हैं बड़े फैसले

12 आरोपित जेल में हैं बंद

शराब घोटाले में पूर्व आईएएस सहित 12 आरोपित जेल में बंद हैं। इसमें कारोबारी अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, एपी त्रिपाठी घोटाले के मास्टरमाइंड हैं।