• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway News: नवरात्र-दशहरा पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, 200 पार हुई वेटिंग, सीट मिलना बनी चुनौती

Indian Railway News: नवरात्र और दशहरा के कारण रायपुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ हर दिन 78 हजार के पार जा रही है। भीड़ को संभालने और भगदड़ रोकने के लिए...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 29 Sep 2025 10:51:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Sep 2025 12:50:35 PM (IST)
Indian Railway News: नवरात्र-दशहरा पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, 200 पार हुई वेटिंग, सीट मिलना बनी चुनौती
Indian Railway News: रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रायपुर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या 78 हजार के पार।
  2. भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे ने पहली बार टेंट लगाए।
  3. स्लीपर-एसी कोच में वेटिंग 150-200 के पार पहुंची।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: नवरात्र और दशहरा पर घर जाने वाले यात्रियों की संख्या हर दिन बढ़ते जा रही है। स्टेशन पर रोजाना 78 हजार से अधिक यात्री आ रहे हैं। जिस कारण यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे (Indian Railway News) ने पहली बार टेंट की व्यवस्था भी की है। सामान्य दिनों में यात्रियों की संख्या 68 हजार तक रहती है। लेकिन बीते वर्ष नवरात्र के पंचमी में रायपुर स्टेशन पर 90 हजार तक यात्रियों की संख्या पहुंच गई थी।

जबकि इस साल 11 हजार कम पंचमी में 79 हजार यात्री ही पहुंचे। अभी दशहरा और छठ पूजा के लिए आने वाले यात्रियों से यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। हर रोज बढ़ती यात्रियों की भीड़ से ट्रेन में बर्थ मिलना चुनौती बन गया है और कई यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची का सामना करना पड़ रहा है। अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और अन्य माध्यमों से प्रतिदिन 18 हजार से अधिक टिकट बुक हो रही हैं, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है।


पहली बार टेंट लगाकर भीड़ प्रबंधन

भीड़ को नियंत्रित करने और भगदड़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के बाहर टेंट लगवाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब भीड़ को संभालने इस तरह का प्रयोग किया है। ये टेंट यात्रियों को प्रतीक्षा और बैठने की सुविधा देंगे। साथ ही यहां टीटीई भी हैं, जो यात्रियों की मदद कर रहे हैं। रेलवे ने नवरात्र और दशहरा के अलावा छठ पूजा तक यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त तैयारी करने का भी निर्णय लिया है। प्लेटफार्म पर आरपीएफ जवानों की संख्या बढ़ाई है और हेल्पडेस्क, मेडिकल टीम और पानी की सुविधा भी सुनिश्चित की है।

चार नई ATVM मशीनों को इंस्टालेशन का इंतजार

स्टेशन पर चार एटीवीएम मशीनें संचालित हैं। पीआरएस काउंटर के पास चार नई मशीनें इंस्टालेशन के लिए रखी हैं। अधिकारियों का दावा है कि 72 घंटों के भीतर ये चालू कर दी जाएंगी। मशीनें बढ़ने से टिकट लेने में आसानी होगी।

यात्रियों ने कहा-सीट नहीं मिलने से छूट रहे पसीने

नईदुनिया ने रायपुर से हावड़ा के लिए सफर कर रहे गौतम सीट से बात की। उन्होंने कहा कि स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग 150-200 के पार जा चुकी है। कई बार कोशिश के बाद भी सीट नहीं मिलने पर पेनाल्टी देकर सफर कर रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले टिकट बुक कराया था, लेकिन कन्फर्मेशन नहीं मिली। इस कारण अनारक्षित डिब्बों में सफर करना मजबूरी है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं, लेकिन मांग के मुकाबले यह प्रयास पर्याप्त नहीं हैं।

अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ की तैनाती

दुर्गा पूजा, नवरात्र पूजा, दीपावली के त्यौहार को देखते हुए रायपुर व दुर्ग स्टेशनों के अतिरिक्त भिलाई पावर हाउस, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिल्हा, बालोद स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ को तैनात की गई है।

पिछले साल और इस साल का इस तरह से रही थी भीड़

2024

  • तृतीया 05 अक्टूबर यात्रियों की संख्या 78 हजार
  • चतुर्थी 06 अक्टूबर यात्रियों की संख्या 79 हजार
  • पंचमी 07 अक्टूबर यात्रियों की संख्या 90 हजार

2025

  • तृतीया 25 अक्टूबर यात्रियों की संख्या 69 हजार
  • चतुर्थी 26 अक्टूबर यात्रियों की संख्या 75 हजार
  • पंचमी 27 अक्टूबर यात्रियों की संख्या 79 हजार

यात्रियों की सुविधा के लिए योजना तैयार- सीनियर DCM

रायपुर के सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि यात्रियों को समस्या न हो इसलिए भीड़ प्रबंधन को लेकर योजना तैयार कर रखी है। 78 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त सुविधा बढ़ाई है। साथ ही स्टेशन के बाहर यात्रियों के लिए टेंट भी लगाए हैं, ताकि स्टेशन में भीड़ होने की स्थिति में यात्री ट्रेनों का इंतजार कर सकें।

यह भी पढ़ें- 20 साल पुराने वाहन मालिकों को राहत, इतने पैसे देकर करा सकेंगे री-रजिस्ट्रेशन, MoRTH ने जारी किया नोटिफिकेशन