• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kedar Kashyap Biography: कौन हैं केदार कश्‍यप, जिन्हें विष्‍णुदेव साय सरकार में मिली जगह, बस्‍तर संभाग से बने इकलौते मंत्री

Kedar Kashyap: छत्‍तीसगढ़ की नई विष्‍णुदेव साय सरकार (Vishnu Deo Cabinet) के मंत्रिमंडल का आज विस्‍तार हो गया। राज्‍यपाल बिस्‍वभूषण हरिचंदन ने राजभवन ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 22 Dec 2023 08:59:41 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 Dec 2023 12:37:48 PM (IST)
Kedar Kashyap Biography: कौन हैं केदार कश्‍यप, जिन्हें विष्‍णुदेव साय सरकार में मिली जगह, बस्‍तर संभाग से बने इकलौते मंत्री

रायपुर। Kedar Kashyap: छत्‍तीसगढ़ की नई विष्‍णुदेव साय सरकार (Vishnu Deo Cabinet) के मंत्रिमंडल का आज विस्‍तार हो गया। राज्‍यपाल बिस्‍वभूषण हरिचंदन ने राजभवन में नौ मंत्रियों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विष्‍णुदेव सरकार के नए मंत्रिमंडल में आदिवासी नेता केदार कश्‍यप को भी जगह दी गई है। आइए जानते हैं कौन हैं यह आदिवासी नेता केदार कश्यप।

केदार कश्यप का जन्म पांच नवंबर 1974 को हुआ था। उनके पिता का नाम स्व. बलीराम कश्यप हैं। उनके पिता बस्तर के सांसद रहने के अलावा वहां के कद्दावर आदिवासी नेता थे। केदार ने स्नातकोत्तर तक पढ़ाई की है। उनका व्यवसाय कृषि है। केदारनाथ कश्यप का विवाह 4 मई, 2001 को शांति कश्यप के साथ हुआ है। केदार कश्यप के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।


बस्तर के रहने वाले हैं केदार कश्यप

केदार कश्यप ग्राम पोस्ट फरसागुड़ा, भानपुरी जिला बस्तर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। केदार कश्यप सन 2000 में सदस्य प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा रहे। वह भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। जिला बस्तर के बस्तर ब्लाक में जनपद सदस्य भी रहे। 2003 में केदार कश्यप पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। 2008 में दूसरी एवं 2013 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए।

पहली बार विधायक निर्वाचित होने के साथ ही वे राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के स्वतंत्र प्रभार में रहे। 2008 में विधायक निर्वाचित होने के बाद आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रहे। 2013 में कांग्रेस के प्रत्याशी चंदन कश्यप को केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा से हराया। केदार कश्यप को भाजपा ने 54,874 वोट मिले थे। जबकि चंदन कश्यप को 42,074 वोट मिले थे।

चुनाव जीतने के बाद चंदन कश्यप मंत्री आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री बने। 2018 के चुनाव में केदार कश्यप का सामना एक बार फिर से कांग्रेस के चंदन कश्यप से हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप 58,652 को वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप को 56,005 वोट मिले थे।