
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। महादेव सट्टा के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से सीबीआई के बाद अब ईडी की टीम सात दिनों तक पूछताछ करेगी। सौरभ चंद्राकर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लांड्रिंग जांच कर रही है।
ईडी ने उसे अपने मामले में पेश कराने के लिए गुरुवार को प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिया था। शुक्रवार सुबह सौरभ को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने आवेदन पेशकर कस्टोडियल रिमांड की मांग की।
यह भी पढ़ें- रायपुर में उखड़ी सड़कें, धूल और कीचड़ से लोग परेशान; व्यापार प्रभावित और हादसों का खतरा
सात दिन की रिमांड मंजूर
देर शाम तक दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने सात दिन की रिमांड मंजूर की गई। अब सीबीआई और ईडी की समानांतर कार्रवाई से महादेव सट्टा नेटवर्क के आर्थिक लेन-देन और अन्य ऑपरेटरों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में बोले केन्द्रीय मंत्री अठावले, शीतकालीन सत्र में आएगा परिसीमन विधेयक; राहुल का पीएम बनना मुश्किल