• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वारदात: साइकिल बेची तो पड़ोसी ने कर दी युवक की हत्या, जला दी लाश

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर युवक के कंकाल को जब्त किया है। आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपियों ने बताया कि युवक सा...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 04 Mar 2025 02:31:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Mar 2025 02:31:46 PM (IST)
वारदात: साइकिल बेची तो पड़ोसी ने कर दी युवक की हत्या, जला दी लाश
जंगल में जांच के लिए बेलगहना चौकी से पहुंची पुलिस की टीम और ग्रामीण।

HighLights

  1. कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी के जोबापारा सेमरी का है मामला।
  2. युवक को पहले जमकर मारा,मौत होने पर जला दी उसकी लाश।
  3. युवक का कंकाल जब्त कर पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत जोबापारा सेमरी में रहने वाला युवक पड़ोसी से साइकिल मांगकर ले गया। उसने साइकिल बेचकर रुपये खाने-पीने में उड़ा दिया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई की।

मारपीट से मौत होने पर उसके शव को जंगल में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर युवक के कंकाल को जब्त किया है। आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जोबापारा में रहने वाली बालकुंवर भैना 28 फरवरी को अपने 25 साल के बेटे मिलाप सिंह भैना के गायब होने की शिकायत की थी।


महिला ने पुलिस को बताया कि गांव में रहने वाला 30 साल का सतबीर यादव 22 फरवरी की रात उसके बेटे को बुलाकर ले गया था। इसके बाद मिलाप सिंह घर नहीं लौटा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

naidunia_image

साइकिल बेचकर उड़ा दिए थे रुपए

पुलिस ने सतबीर को बेलगहना चौकी लाकर पूछताछ की। इस पर वह गोलमोल जवाब दे रहा था। कड़ाई करने पर उसने बताया कि मिलाप सिंह उसकी साइकिल मांगकर ले गया था। उसने साइकिल वापस नहीं की। इस पर सतबीर ने उससे साइकिल मांगी। युवक उसे गोलमोल जवाब दे रहा था।

वह 22 फरवरी को मिलाप को अपने घर ले गया। वहां बार-बार पूछने पर उसने बताया कि केंदा में रहने वाले केवल केंवट को साइकिल 15 सौ रुपये में बेच दी है। रुपयों को उसने खाने-पीने में उड़ा दिया है। इस पर सतबीर ने अपने 25 साल के भाई देवनाथ यादव के साथ मिलकर मिलाप सिंह को बांधकर पीटना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- रायपुर महापौर मीनल चौबे ने संभाली कुर्सी, शहर के चहुंमुखी विकास का किया वादा

जंगल में ले जाकर जला दी थी लाश

दोनों भाइयों की पिटाई से युवक की मौत हो गई। इसके बाद दोनों भाई उसके शव को अजगरमाड़ा के जंगल में ले गए। वहां एक गड्डे में शव डालकर आसपास की लकड़ी और कंडे डालकर शव को जला दिया। पूछताछ के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- ठगों को दबोचने के लिए छत्तीसगढ़ में खुलेंगे पांच थाने, तस्करों को पकड़ने 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स सेल

फोरेंसिक टीम ने मौके पर मिले शव के अवशेष जब्त कर लिया है। इसके साथ ही युवक के चप्पल और मगछा को मौके से जब्त किया गया है। आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।