• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में मेयर मीनल चौबे सहित 70 पार्षद लेंगे शपथ, इंडोर स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम में इस दौरान बतौर अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंग...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 27 Feb 2025 12:44:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Feb 2025 12:44:30 PM (IST)
रायपुर में मेयर मीनल चौबे सहित 70 पार्षद लेंगे शपथ, इंडोर स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
इंडोर स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से शपथ ग्रहण समारोह होगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शहर की दूसरी महिला महापौर के तौर पर मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इंडोर स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह इन्हें शपथ दिलाएंगे।

कार्यक्रम में इस दौरान बतौर अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। समारोह में पांच हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है, जिनके लिए कुर्सियां भी सज चुकी हैं।


अतिथियों और पार्षदों के लिए अलग-अलग स्टेज बनाए गए हैं। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी एक स्टेज बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम शुरू होने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं फूड पैकेट और पानी की व्यवस्था भी की गई है।

naidunia_image

बतौर अतिथि ये होंगे शामिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अध्यक्ष के तौर पर डॉ. रमन सिंह, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री ओपी चौधरी उपस्थित होंगे।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू उपस्थित रहेंगे।

शहर विकास की हो सकती हैं घोषणाएं

समारोह में चूंकि मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री भी शामिल हो रहे हैं, इसलिए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शहर विकास से जुड़ी योजनाओं की घोषणा हो सकती है। साथ ही नई सरकार की कार्य प्रणाली किस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी, इस पर भी वक्तव्य सुनने मिल सकता है। हालांकि, मीनल चौबे ने अपने इरादे चुनाव से पहले ही साफ कर दिए थे, जो अब शहर विकास में देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- लखमा पर भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के लिए बनाया था दबाव: टीएस सिंहदेव

एमआईसी पर लग सकती है मुहर

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीनल चौबे की एमआइसी के चर्चित नामों पर मुहर लग सकती है। वहीं, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के नाम भी सामने आ सकते हैं। 14 सदस्यीय मेयर इन काउंसिल (एमआइसी) गठित होनी है। एमआइसी के सभी सदस्य अलग-अलग विभागों के अध्यक्ष कहलाएंगे।

निगम सरकार की नई परिषद में अनुभवियों के साथ कई नए चेहरों को भी मौका मिलने के आसार हैं। इसमें मुख्य तौर से सरिता आकाश दुबे, दीपक जायसवाल का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। इनके अलावा कई नए और सीनियर पार्षदों का नाम भी इस रेस में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Triple Talaq: शादी के 20 साल बाद पत्नी को कहा- तलाक, तलाक, तलाक.. और साली से कर लिया निकाह

इसमें साधना प्रमोद साहू, गज्जू साहू, गोपेश साहू, अमर गिदवानी और गायत्री सुनील चंद्राकर जैसे नाम शामिल हैं। इन नए और अनुभवी चेहरों का मिश्रण नगर निगम के कार्यों को संतुलित दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।