• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के दुश्मन बने नक्सली… दो पूर्व सरपंचों के बाद अब नेता को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ हाल के दिनों में सुरक्षाबलों को कई बार बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलियों के खिलाफ खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने म...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 11 Dec 2024 09:35:35 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Dec 2024 09:55:51 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में भाजपा के दुश्मन बने नक्सली… दो पूर्व सरपंचों के बाद अब नेता को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के सोमनपल्ली गांव का मामला
  2. भाजपा नेता मंडोराम की घर में घुसकर की हत्या
  3. भाजपा के शासनकाल में नक्सलियों की कमर टूटी

नईदुनिया, रायपुर। नक्सलियों ने बीती रात छत्तीसगढ़ में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी। मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के सोमनपल्ली गांव का है। बीती रात कुछ नक्सली आए और भाजपा नेता मंडोराम के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हत्या कर दी।

बता दें, पिछले सप्ताह भर में भाजपा से ताल्लुक रखने वाले दो पूर्व सरपंच सहित तीन भाजपा नेताओं की नक्सली हत्या कर चुके हैं। नक्सलियों ने इन पर भाजपा के लिए काम करने और पुलिस के लिए मुखबिरी करने के आरोप लगाए हैं।


naidunia_image

नक्सली हिड़मा और देवा बारसे के गांव जाएंगे अमित शाह

  • इस बीच खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 से 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के प्रवास के दौरान बस्तर के धुर नक्सल क्षेत्र के गांवों में जाएंगे। इस दौरान वह कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा बारसे के गांव पूवर्ती में भी जाएंगे।
  • शाह यहां जवानों का हौसला बढ़ाएंगे और बलिदानी जवानों के स्वजन से मुलाकात करेंगे। बस्तर के सुकमा-बीजापुर जिले की सरहद पर जगरगुंडा क्षेत्र में स्थित पूवर्ती गांव सुकमा जिला मुख्यालय से 120 किमी दूर है।
  • इस गांव में पिछले कई वर्षों से नक्सलियों का कब्जा था। उनकी इजाजत के बिना यहां प्रवेश पर प्रतिबंध था। अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार में चल रही नियद नेल्लानार योजना से इस गांव के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - सीधी लड़ाई में मात खा रहे नक्सली, आसान टारगेट पर साध रहे निशाना

  • कुछ समय पहले हिड़मा की मां और देवा बारसे के स्वजन ने भी इस शिविर का लाभ उठाया था। ये वो क्षेत्र है जहां 2021 में हिड़मा के नेतृत्व में नक्सलियों ने सुरक्षा बल को को एंबुश में फंसा लिया था। इसमें 23 जवान बलिदान हुए थे।
  • पूवर्ती गांव से करीब तीन से चार किलोमीटर पहले टेकलगुड़म गांव है। जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में सुरक्षा बल ने कैंप स्थापित कर लिया है। कैंप खुलने के दिन ही नक्सली कमांडर देवा बारसे ने हमला कर तीन जवानों की जान ले ली थी।
  • इसमें जवानों ने भी दो नक्सलियों को मार गिराया था। अब यहां भी स्थिति सामान्य कर ली गई है। इससे ग्रामीणों में भरोसा जगा है। अब वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पा रहे हैं। बच्चे स्कूल जा रहे हैं और उज्ज्वल भविष्य का सपना देख रहे हैं।

यहां भी क्लिक करें - नक्सलियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी… एक साथ पेट्रोलिंग कर रही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस