• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में दिवंगत टीचर की पेंशन फाइल में लापरवाही पर एक्शन, 6 अफसर और कर्मचारी सस्पेंड

मुंगेली जिले में दिवंगत टीचर के पेंशन केस में लापरवाही बरतने पर बड़ा एक्शन हुआ है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 6 अफसर और कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड कर द...और पढ़ें

By Vakesh SahuEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 09:17:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 09:17:54 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में दिवंगत टीचर की पेंशन फाइल में लापरवाही पर एक्शन, 6 अफसर और कर्मचारी सस्पेंड
मुंगेली में दिवंगत टीचर की पेंशन फाइल में लापरवाही पर एक्शन (AI Generated Image)

HighLights

  1. दिवंगत टीचर की पेंशन फाइल में लापरवाही पर एक्शन
  2. लोक शिक्षण विभाग ने 6 अफसर-कर्मचारी किए सस्पेंड
  3. सहायक टीचर अंजनी त्रिपाठी का 2022 में हुआ था निधन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मुंगेली जिले में दिवंगत टीचर के पेंशन केस से जुड़े काम में लापरवाही बरतना छह अफसर और कर्मचारियों को भारी पड़ गया। लोक शिक्षण संचालनालय ने केस में बड़ी लापरवाही और सरकारी काम में देरी मिलने पर छह अफसर-कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने इस बारे में ऑर्डर जारी किया है।

मामला शासकीय हाईस्कूल लाखासार में पदस्थ सहायक टीचर विज्ञान अंजनी त्रिपाठी से जुड़ा है। उनका 25 सितंबर 2022 को नौकरी के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद परिवार पेंशन और मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी के केस की प्रोसेस शुरू की गई थी।


वेतन तय करने और अप्रूवल में हुई देरी

जांच में पता चला कि साल 2018 में सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग में संविलियन के बाद जो वेतन तय किया गया था, उसकी जांच और अप्रूवल समय पर नहीं कराई गई। देरी से अप्रूवल होने की वजह से ज्यादा पैसा देने और फिर वसूली की नौबत आ गई। वहीं पेंडिंग पेंशन केस के बारे में संचालनालय को गलत जानकारी भेजे जाने का भी जिक्र ऑर्डर में किया गया है।

यह भी पढ़ें- Indian Railways: ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन को हरी झंडी, रायपुर-भिलाई पहुंचना होगा आसान

इन 6 लोगों पर हुई कार्रवाई

इस मामले में तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य राघवेंद्र कुमार सोनी, प्रभारी प्राचार्य रघुनंदन सिंह राजपूत, सहायक ग्रेड-तीन मोतीराम यादव, सहायक ग्रेड-दो त्रिवेणी ध्रुव, सहायक ग्रेड-तीन अशोक ध्रुव और जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस के पेंशन कक्ष प्रभारी और कनिष्ठ लेखा परीक्षक शत्रुघन कुलमित्र को सस्पेंड किया गया है। सस्पेंशन के दौरान सभी का हेडक्वार्टर संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर ऑफिस तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- आज से लगातार पांच दिन बैंक बंद, छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर