• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: निष्ठा एप बंद, कर्मचारियों की उपस्थिति में शुरू हुई मनमानी

Chhattisgarh News: नगरीय निकायों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए संचालित निष्ठा एप की सेवा बंद हो जाने के बाद रायपुर शहर में साफ -सफाई पर...और पढ़ें

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 14 Jul 2025 04:49:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Jul 2025 04:49:03 PM (IST)
Chhattisgarh News: निष्ठा एप बंद, कर्मचारियों की उपस्थिति में शुरू हुई मनमानी
ऐप बंद होने के बाद उपस्थिति में गड़बड़ी(फाइल फोटो)

HighLights

  1. ऐप बंद होने के बाद उपस्थिति में गड़बड़ी देखने को मिली।
  2. उपस्थिति का सीधा असर साफ-सफाई व्यवस्था पर दिख रहा।
  3. सूड़ा द्वारा संचालित इस एप का टेंडर 30 जून को समाप्त हो गया था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नगरीय निकायों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए संचालित निष्ठा एप की सेवा बंद हो जाने के बाद रायपुर नगर निगम समेत अन्य नगरीय निकायों में उपस्थिति प्रणाली गड़बड़ा गई है। इसका सीधा असर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी दिखने लगा है।

सूड़ा द्वारा संचालित इस एप का टेंडर 30 जून को समाप्त हो गया था। इसके बाद एप का संचालन करने वाली एजेंसी को एक्सटेंशन नहीं दिया गया, जिससे 1 जुलाई से यह तकनीकी सेवा पूरी तरह बंद हो गई।

सफाई व्यवस्था पर सीधा असर

निष्ठा एप की अनुपस्थिति में निगम की सफाई व्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा है। कई वार्डों से कचरे का नियमित उठाव नहीं हो पा रहा है और निगम को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। यदि शीघ्र कोई वैकल्पिक तकनीकी समाधान लागू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हालात और भी खराब हो सकते हैं।


निगरानी कमजोर, ठेकेदारों की मनमानी शुरू

निष्ठा एप के माध्यम से पहले कर्मचारियों की जीपीएस आधारित उपस्थिति दर्ज होती थी, जिससे न केवल सफाई कर्मचारियों बल्कि अधिकारियों की भी ऑनलाइन हाजिरी पर निगरानी रखी जाती थी। अब मैनुअल अटेंडेंस व्यवस्था लागू हो गई है, जिससे निगरानी पूरी तरह शिथिल हो चुकी है। इसका फायदा उठाकर ठेकेदार तय संख्या से काफी कम कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेज रहे हैं।

टेंडर खत्म, फिर भी नहीं हुई समय पर नई निविदा

एप संचालन का ठेका खत्म होने की पूर्व जानकारी के बावजूद अधिकारियों ने समय रहते नई एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं की। अब जब सेवा पूरी तरह बंद हो गई है, तब जाकर प्रशासकीय स्वीकृति के लिए फाइल शासन को भेजी गई है। इस पूरे मामले ने सूड़ा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि वैकल्पिक व्यवस्था पहले से क्यों नहीं बनाई गई।

वार्डों में आधे कर्मचारी ही पहुंच रहे ड्यूटी पर

निष्ठा एप बंद होते ही उपस्थिति रजिस्टर में मैनुअल एंट्री शुरू हुई है, लेकिन इसकी वजह से कई वार्डों में कर्मचारियों की संख्या आधी रह गई है।

रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 58, 59, 60, 62, 63 और 65 से जानकारी मिली है कि ठेकेदार कम स्टाफ भेज रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वार्ड 61 में तय संख्या में कर्मचारी नहीं भेजे जाने के कारण ठेकेदार को हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है।


इसे भी पढ़ें- Chhattisgarh News: बोहारडीह में जुड़वां बच्चों से बन रही गांव की पहचान, एक दो नहीं इतने हैं जुड़वा बच्चे