
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। धान खरीदी की रफ्तार अब तेज होने लगी है। रविवार को रायपुर जिले के खरीदी केंद्रों में किसानों की अच्छी आवक रही। एक ही दिन में 1077 किसानों ने 37,113.60 क्विंटल धान बेचा। इसके साथ ही जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या 4,972 पहुंच गई है।
अब तक 1,61,951.60 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है, जिसका मूल्य 39 करोड़ 63 लाख 45 हजार रुपये है। जिले में धान खरीदी के लिए 159 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 158 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है।
तौल सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश
कुल 149 सहकारी समितियों के माध्यम से यह व्यवस्था संचालित की जा रही है। खरीदी बढ़ने के साथ ही केंद्रों पर किसानों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए अहम हो गया है।
यह भी पढ़ें- पराली जलाने पर देश में नंबर वन ग्वालियर, अब तक 1082 घटनाएं; दतिया, श्योपुर और जबलपुर में बढ़े मामले
कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर खरीदी केंद्रों में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, बारदाना और तौल की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से केंद्रों की निगरानी भी की जा रही है, ताकि किसानों को उपज बेचने में परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें- कागजों में अटकी CG की धार्मिक पर्यटन योजना, 1 हजार KM लंबा कॉरिडोर प्रस्तावित; 5 करोड़ के बजट का प्रावधान