
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पराली जलाने की घटनाओं में ग्वालियर ने देश के उन सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी निगरानी भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर), नई दिल्ली की ओर से की जा रही है।
संस्थान की 28 नवंबर 2026 की सैटेलाइट मॉनीटरिंग रिपोर्ट के अनुसार, 15 सितंबर से 28 नवंबर के बीच ग्वालियर जिले में पराली जलाने की 1,082 घटनाएं दर्ज की गई हैं। रिपोर्ट में शामिल पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के जिलावार आंकड़ों में यह सर्वाधिक संख्या है।
मध्य प्रदेश में भी ग्वालियर पहले स्थान पर है। दतिया में 1,012 और श्योपुर में 963 घटनाएं दर्ज हुई हैं। आईसीएआर के एग्रीकल्चरल फिजिक्स डिवीजन की सीआरईएएमएस लैब ने सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग के माध्यम से खरीफ सीजन 2026 में पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी की है। इसके लिए 15 सितंबर से 28 नवंबर तक का आंकड़ा जारी किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वालियर में इस अवधि में 1,082 फायर इवेंट दर्ज हुए। दूसरे राज्यों के जिलों से तुलना करें तो पंजाब के फिरोजपुर में 920, उत्तर प्रदेश के महराजगंज में 728 और पंजाब के बठिंडा में 652 घटनाएं मिली हैं। इस तरह ग्वालियर का आंकड़ा इन सभी जिलों से अधिक है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: आकाशदीप चोट के कारण मैच से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की अचानक एंट्री, सिराज को मौका नहीं मिलने पर बवाल
पिछले साल से 653 घटनाएं कम, फिर भी सबसे आगे
ग्वालियर में पराली जलाने की घटनाओं में पिछले साल के मुकाबले कमी आई है। वर्ष 2025 में इसी अवधि के दौरान जिले में 1,735 घटनाएं दर्ज हुई थीं, जबकि इस साल इनकी संख्या 1,082 है। यानी 653 घटनाएं कम हुई हैं। हालांकि, इसके बावजूद प्रदेश और रिपोर्ट में शामिल सभी जिलों में ग्वालियर का आंकड़ा सबसे अधिक बना हुआ है।
प्रदेश में भी 59 प्रतिशत की गिरावट
मध्य प्रदेश में 15 सितंबर से 28 नवंबर के बीच कुल 6,738 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 16,579 थी। इस तरह प्रदेश में सैटेलाइट से दर्ज घटनाओं में लगभग 59 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि, ग्वालियर सहित कुछ जिलों में घटनाओं की संख्या अब भी अधिक बनी हुई है। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों के कारण सैटेलाइट से आग की घटनाओं का पता लगाने में बाधा आ रही है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टीम इंडिया के तारणहार बने ध्रुव जुरैल, क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में बनाए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश के सर्वाधिक पराली जलाने वाले जिले...
15 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक आईसीएआर के सैटेलाइट आंकड़े...
जिला पराली जलाने की घटनाएं
ग्वालियर 1,0822
दतिया 1,0123
श्योपुर 9634
जबलपुर 9475
नर्मदापुरम 5546
शिवपुरी 3077
सतना 2838
रायसेन 2229
कटनी 19310
सिवनी 160
दूसरे राज्यों के प्रमुख जिलों से तुलना
राज्य जिला घटनाएं
मध्य प्रदेश-ग्वालियर 1,082
पंजाब-फिरोजपुर 920
उत्तर प्रदेश-महराजगंज 728
पंजाब-बठिंडा 652
पंजाब-फाजिल्का 463
राजस्थान- बारां 381
हरियाणा-कैथल 84
उत्तराखंड- ऊधमसिंह नगर 202
पराली जलाने के लिए मॉनीटरिंग व कार्रवाई बढ़ाई गई है। पिछले साल की तुलना में पराली जलाने की घटनाएं कम हो रही है। हालांकि सभी उपाय के बाद भी किसान खेत को जल्द खाली करने के लिए पराली को जला रहे हैं। पराली जलाने के आंकड़ों को देखते हुए मानीटरिंग व कार्रवाई की प्रक्रिया तेज की जा रही है, जिससे इस पर अंकुश लग सके। भानुप्रकाश शर्मा, उप संचालक, किसान कल्याण व कृषि विभाग ग्वालियर
यह भी पढ़ें- 'थोड़ा बचेंगे भाई', 292 गेंदों के बाद बुमराह ने खत्म किया विकेटों का सूखा, लैथम को आउट कर दिया रिएक्शन