• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में स्पोट्स टीचर ने की खुदकुशी, प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हुई तो लगाई फांसी

शिक्षक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी उस समय सामने आई, जब सुबह स्कूल नहीं पहुंचने पर कुछ विद्यार्थी उन्हें बुलाने उनके कमरे तक पहुंचे।

By Deepak ShuklaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 10:20:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 10:20:25 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में स्पोट्स टीचर ने की खुदकुशी,  प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हुई तो लगाई फांसी
सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. आवासीय परिसर में मिला टीचर का शव
  2. कमरे से सुसाइड नोट हुआ बरामद
  3. महिला टीचर से प्रेम प्रसंग आया सामने

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के ब्रह्मविद स्कूल में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर अमित पोद्दार का शव परिसर स्थित आवासीय भवन के कमरे में फंदे पर लटका मिला।

शिक्षक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी उस समय सामने आई, जब सुबह स्कूल नहीं पहुंचने पर कुछ विद्यार्थी उन्हें बुलाने उनके कमरे तक पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद विद्यार्थियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो शिक्षक का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच शुरू की।

सुसाइड नोट में प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने का जिक्र

पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसमें अमित ने अपनी प्रेमिका की शादी किसी दूसरे व्यक्ति से तय होने का उल्लेख किया है। इसी बात से मानसिक रूप से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी गई है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच में शामिल कर लिया है।


यह भी पढ़ें- ठग दीपक टंडन पर छठी FIR दर्ज, कोयला कारोबारी से 27 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी

खेल आयोजन में हुई थी मुलाकात, फिर बढ़ी नजदीकियां

पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अमित पोद्दार की मुलाकात एक महिला स्पोर्ट्स टीचर से खेल आयोजन के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई।

धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। अमित महिला से शादी करना चाहता था। हालांकि, महिला के स्वजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी बीच महिला की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम से अमित काफी परेशान था।

स्कूल परिसर के आवास में अकेले रहते थे शिक्षक

अमित पोद्दार स्कूल परिसर में बने आवासीय भवन में अपने कमरे में रहते थे। शुक्रवार सुबह निर्धारित समय पर स्कूल नहीं पहुंचने पर विद्यार्थियों को उनकी चिंता हुई। उन्हें बुलाने पहुंचे विद्यार्थियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर घटना का पता चला। इसके बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का मुख्य आरोपी दुबई से गिरफ्तार, 3200 करोड़ की हेराफेरी की खुलेंगी परतें

पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट में लिखी बातों के साथ ही मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और महिला स्पोर्ट्स टीचर से उसके संपर्क की भी जांच की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, बिना डिजिटल क्रॉप सर्वे के मिलेगी आदान राशि, सरकार का एलान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।