रायपुर में दीपावली पर बिजली कटी तो तुरंत करें शिकायत, बनाए गए 15 कंट्रोल रूम
दीपावली के दौरान आने वाली शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए छह से आठ नवंबर तक विशेष शिकायत केंद्र स्थापित किए गए हैं।
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 09:05:04 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 09:11:56 AM (IST)
बिजली कटने की शिकायत मिलने पर सुधारने पहुंचेगी टीम। - प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- शिकायत केंद्र शाम चार बजे से रात 12 बजे तक संचालित होंगे
- उपभोक्ता फोन करके सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे
- त्योहार पर बिजली संबंधी शिकायतों का तुरंत समाधान होगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व पर बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी है। त्योहारी सीजन के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली संबंधी शिकायतों का तुरंत समाधान करने के लिए रायपुर में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
कंपनी के अनुसार दीपावली के दौरान आने वाली शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए छह से आठ नवंबर तक विशेष शिकायत केंद्र स्थापित किए गए हैं। रायपुर नगर वृत्त-एक के अंतर्गत आने वाले सभी नगर संभाग कार्यालयों में ये केंद्र शाम चार बजे से रात 12 बजे तक संचालित होंगे। उपभोक्ता इन नंबरों पर फोन करके सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
प्रमुख शिकायत केंद्र और उनके मोबाइल नंबर
- 1 पुरैना - 6232923175
- 2 देवपुरी - 6232923176
- 3 रावणभाठा - 6232923177
- 4 तेलघानी नाका - 6232923178, 6232923179
- 5 नयापारा - 6232923180, 6232923181
- 6 शास्त्री चौक - 6232923182, 6232923183
- 7 बूढ़ापारा - 6232923184, 6232923185
- 8 डीडी नगर - 6232923168, 6232923169
- 9 लाखेनगर - 6232923170, 6232923171
- 10 चंगोराभाठा - 6232923172
- 11 टिकरापारा - 6232923173, 6232923174
- 12 सिविल लाइन - 6232923160, 6232923161
- 13 शंकर नगर - 6232923162, 6232923163
- 14 दलदल सिवनी - 6232923164, 6232923165
- 15 कचना - 6232923166, 6232923167
यह भी पढ़ें- रायपुर का गोलबाजार बारूद के ढेर पर, तंग गलियों में बिना फायर सेफ्टी बिक रहे पटाखे
त्योहार के इन दिनों में यदि आपके क्षेत्र में बिजली गुल होती है या वोल्टेज से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो आप अपने नजदीकी केंद्र के इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- रायपुर में धनतेरस-दिवाली पर जाम से राहत, ड्रोन, गूगल मैप्स और ITMS कैमरों से होगी हाइटेक निगरानी