• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर का गोलबाजार बारूद के ढेर पर, तंग गलियों में बिना फायर सेफ्टी बिक रहे पटाखे

रायपुर के व्यस्त गोलबाजार में सुरक्षा ताक पर रखकर अवैध पटाखों का भंडारण जारी है। संकरे रास्तों के कारण खतरे की आशंका पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 09:47:16 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 09:47:16 AM (IST)
रायपुर का गोलबाजार बारूद के ढेर पर, तंग गलियों में बिना फायर सेफ्टी बिक रहे पटाखे
रायपुर का बारूद के ढेर पर गोलबाजार। (नईदुनिया)

HighLights

  1. रायपुर गोलबाजार में पटाखों का खतरनाक अवैध भंडारण जारी है।
  2. संकरी गलियों के कारण आग में दमकल गाड़ियां पहुंचना मुश्किल।
  3. दुकानों के आसपास अग्निशामक यंत्र और सुरक्षा के साधन नदारद।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के सबसे पुराने और व्यस्ततम गोलबाजार में सुरक्षा को ताक पर रखकर पटाखों का अवैध और खतरनाक कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। तंग गलियों और घनी आबादी के बीच बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के सजी दुकानों के कारण पूरा बाजार इस समय बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है।

आग लगी तो दमकल गाड़ियों का पहुंचना होगा मुश्किल

  • यदि यहां जरा सी भी चूक हुई और आग लगी, तो संकरे रास्तों के कारण दमकल गाड़ियों का मौके पर पहुंचना बेहद मुश्किल साबित हो सकता है। बाजार की गलियां बेहद संकरी हैं, जिसके बावजूद दर्जनों दुकानों में भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण है।

  • जमीनी हकीकत यह है कि अधिकतर दुकानों के आसपास न तो अग्निशामक यंत्र मौजूद हैं और न ही पानी या अन्य आपातकालीन सुरक्षा के कोई साधन। त्योहारी सीजन के दौरान खरीदारी करने रोजाना हजारों लोग पहुंचते हैं, ऐसे में एक छोटी सी चिंगारी भी आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले सकती है।
  • यह भी पढ़ें- CG में मुरासु का असर, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

    नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    सार्वजनिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभागों और प्रशासनिक-पुलिस संयुक्त टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करें, ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके। डॉ. गौरव कुमार सिंह, कलेक्टर

    गोल बाजार में अवैध पटाखा निर्माण पर हुई थी कार्रवाई

    गोल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश राम नगर में रिहायशी मकान के भीतर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शिव शक्ति पटाखा दुकान के ऊपर बने कमरे पर छापा मारा।

    यह भी पढ़ें- सड़कों पर दौड़ी 'मौत', जबलपुर में कॉन्‍स्‍टेबल की जान गई; सिवनी डीएसपी घायल

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।