
राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। पीआरए और बर्बरिक ग्रुप के खिलाफ आयकर विभाग की जांच अब बैंक लॉकरों और डिजिटल साक्ष्यों पर केंद्रित हो गई है। राज्य के पांच जिलों में 32 और महाराष्ट्र, झारखंड और ओड़िशा के 18 ठिकानों की तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
जांच में बैंक लॉकरों की पहचान खोले जाने की जानकारी है। रायपुर में करीब 18 लाकर खुलवाए गए, जिनसे लगभग 20 करोड़ रुपये के आभूषण मिलने की बात सामने आई है। आयकर विभाग की टीमें लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों में मौजूद रिकॉर्ड की फोरेंसिक जांच कर रही हैं।
18 नवंबर से शुरू हुई कार्रवाई
बैंक खातों के लेन-देन, कंपनियों के वित्तीय विवरण, आयकर रिटर्न और परियोजनाओं के खर्च का मिलान किया जाएगा। 18 नवंबर से शुरू हुई कार्रवाई में रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सरगुजा के ठिकाने शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- CGPSC में ढाई महीने से अध्यक्ष पद खाली, हजारों युवाओं की तैयारी हो रही प्रभावित
करीब 120 आयकर अधिकारियों की टीम ने जांच की। निर्माण, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की लागत, बिलिंग और नकद भुगतान भी जांच के दायरे में हैं। बता दें कि इस समूह पर 2015-16 में आइटी की टीम द्वारा छापेमारी की गई थी।
इस दौरान कारोबार अपेक्षाकृत छोटा था, लेकिन पिछले 10 साल में कारोबार में करीब कई गुना बढ़ने के बाद भी टैक्स अपेक्षाकृत कम आ रहा था। इसे देखते हुए वित्तीय लेनदेन, टैक्स रिटर्न और लेखा-जोखा का हिसाब किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में बदला सड़कों का स्वरूप, एक्सप्रेस-वे 50 और जीई रोड 67 मीटर चौड़ा, कनेक्टिविटी होगी मजबूत