• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर बस स्टैंड में खड़ी बस के अंदर कंडक्टर ने लगाई फांसी, बालाघाट के बरवैली गांव निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान

मृतक की पहचान निवासी ग्राम बरवैली, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

By Deepak ShuklaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 03:51:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 04:31:15 PM (IST)
रायपुर बस स्टैंड में खड़ी बस के अंदर कंडक्टर ने लगाई फांसी,  बालाघाट के बरवैली गांव निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान
रायपुर बस स्टैंड में बस के अंदर कंडक्टर ने लगाई फांसी, नईदुनिया

HighLights

  1. बस कंडक्टर ने खड़ी बस में लगाई फांसी
  2. बालाघाट के बरवैली गांव का है मृतक
  3. पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के बस स्टैंड में खड़ी बस के अंदर कंडक्टर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान वसीम मोहम्मद (42 वर्ष), पिता मोहम्मद हनीफ, निवासी ग्राम बरवैली, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वसीम मोहम्मद आरबीएस बस में कंडक्टर के रूप में काम करता था। बस का पंजीयन क्रमांक सीजी 07 सीडब्ल्यू 9712 बताया गया है। बस के अंदर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।


यह भी पढ़ें- रायपुर में महिला क्रिकेट का पहला इंटरनेशनल मैच आज, महिलाओं की एंट्री फ्री, भारत-जिंबाब्वे टी-20 में मंधाना की कप्तानी पर नजर

मौत के कारणों की जांच

वसीम रायपुर में कब से काम कर रहा था और घटना के समय बस में क्या परिस्थितियां थीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उसने किन कारणों से यह कदम उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद ही घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें- School Holidays: छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियों में एक दिन की बढ़ोतरी, अब 6 दिन रहेगी छुट्टी