• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में मोबाइल बैंकिंग सिखाने के नाम पर बड़ा धोखा, बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 5.46 लाख रुपये

तिल्दा-नेवरा में बैंक कर्मचारी बनकर ठग ने 76 वर्षीय बुजुर्ग को मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने फंसाया। एटीएम और ओटीपी की जानकारी लेकर उनके खाते से 5.46 लाख रुपये पार कर दिए।

By Deepak ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 02:17:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 02:17:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में मोबाइल बैंकिंग सिखाने के नाम पर बड़ा धोखा, बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 5.46 लाख रुपये
रायपुर में मोबाइल बैंकिंग सिखाने के नाम पर बड़ा धोखा। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. तिल्दा-नेवरा में 76 वर्षीय बुजुर्ग से बड़ी ठगी।
  2. मोबाइल बैंकिंग सिखाने के नाम पर दिया झांसा। ।
  3. ठग ने बुजुर्ग से एटीएम नंबर और ओटीपी लिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: साइबर ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर 76 वर्षीय बुजुर्ग को मोबाइल बैंकिंग सिखाने का झांसा दिया और उनके खाते से 5 लाख 46 हजार 223 रुपये पार कर दिए। आरोपी ने फोन पर बुजुर्ग से बैंक खाता नंबर, एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी की जानकारी हासिल कर ली। उसके बाद दो बार में खाते से रकम निकाल ली गई। पीड़ित को मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का संदेश मिला, तब ठगी का पता चला। मामले में तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, नेवरा निवासी किशन लाल केडिया पहले दुकानदारी करते थे। वर्तमान में उम्र अधिक होने के कारण घर पर ही रहते हैं। उन्होंने दो अप्रैल 2025 को तिल्दा स्थित इंडसइंड बैंक में पांच लाख रुपये की फिक्स्ड डिपाजिट कराई थी।


मोबाइल बैंकिंग सिखाने के नाम पर मांगी गोपनीय जानकारी

  • शिकायत के अनुसार, दो मई 2026 की शाम करीब 5:29 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा बताते हुए मोबाइल पर बैंकिंग का लागइन करना सिखाने की बात कही।
  • उसने खाता नंबर और मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी मांगी। बुजुर्ग ने उसे बैंक कर्मचारी समझकर खाता नंबर, मोबाइल नंबर, एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी बता दिया। फोन करने वाले ने कहा कि 24 घंटे बाद मोबाइल पर पूरी जानकारी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- रायपुर में जमीन सौदे पर 4 करोड़ की रंगदारी, अनवर ढेबर समेत छह पर मारपीट व धमकी की FIR

दो बार में खाते से निकाले 5.46 लाख रुपये

अगले दिन तीन मई को बुजुर्ग के मोबाइल पर खाते से रकम निकलने के संदेश आए। शिकायत में बताया गया है कि रूपाली कांबले के नाम से जुड़े खाते में दो बार में 1 लाख 9 हजार 245 रुपये और 4 लाख 36 हजार 978 रुपये ट्रांसफर हुए। इस तरह कुल 5 लाख 46 हजार 223 रुपये निकाल लिए गए। रकम निकलने का संदेश मिलने के बाद किशन लाल को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।

यह भी पढ़ें- रायपुर में दहेज और बांझपन के ताने से तंग आई विवाहिता, पुलिसकर्मी पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ FIR

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।