
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: टिकरापारा क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिसकर्मी पति, सास और ससुर पर दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने, मारपीट करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति रमेश कुमार कुर्रे, सास बुन्द कुंवर कुर्रे और ससुर बनसराम कुर्रे के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Raipur Sarafa: त्योहारी सीजन से पहले रायपुर सराफा बाजार में राहत, 1.5 लाख के नीचे आया सोना, चांदी में भी भारी गिरावट
रायपुर में किराये के मकान में रहने के दौरान पति उसे संतान नहीं होने पर बांझ कहकर अपमानित करता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। सास-ससुर भी ससुराल में उसे परेशान करते थे। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग हुई थी। उस दौरान पति ने अच्छा व्यवहार करने और प्रताड़ित नहीं करने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद विवाद और मारपीट जारी रही। महिला के मुताबिक, तीन नवंबर को भी पति ने मारपीट की।
यह भी पढ़ें- सड़कों पर दौड़ी 'मौत', जबलपुर में कॉन्स्टेबल की जान गई; सिवनी डीएसपी घायल