• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Year Celebration: रात 10 बजे के बाद धीरे बजेंगे म्यूजिक सिस्टम, एक बजे तक आयोजन करना होगा बंद

न्यूईयर सेलिब्रेशन 2025 के लिए रायपुर पुलिस ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम की आवाज धीमी करनी होगी। रात 12.30 बजे के ब...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 25 Dec 2024 04:33:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Dec 2024 04:33:21 PM (IST)
New Year Celebration: रात 10 बजे के बाद धीरे बजेंगे म्यूजिक सिस्टम, एक बजे तक आयोजन करना होगा बंद

HighLights

  1. नए साल के जश्न को लेकर एसएसपी ने होटल, रेस्टोरेंट और क्लब संचालकों की ली बैठक।
  2. म्यूजिक सिस्टम बंद न करने की दशा में साउंड धीमा करना होगा, आवाज बाहर सुनाई न दे।
  3. न्यू ईयर पार्टी के दौरान रात 12.30 बजे से एक बजे तक शराब पिलाने की होगी इजाजत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न पार्टी के लिए 15 से ज्यादा होटल, रेस्टोरेंट और क्लब ने अनुमति मांगी है। पार्टी के दौरान एक दिन शराब पिलाने के लिए भी अनुमति मांगी जा रही है। इसके लिए आबकारी विभाग में अर्जी दी गई है।

प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी को अनुमति तो दी जा रही है। मगर, म्यूजिक सिस्टम रात 10 बजे बंद करने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं, म्यूजिक सिस्टम बंद न करने की दशा में साउंड इतना धीमा करना होगा, ताकि उसकी आवाज बाहर तक सुनाई न दे।


म्यूजिक सिस्टम के साउंड से आसपास रहने वालों को किसी तरह से कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। न्यू ईयर पार्टी के दौरान रात 12.30 बजे से एक बजे तक शराब पिलाने की अनुमति देने का प्रावधान रखा गया है। मंगलवार को एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने होटल, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक लेकर जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल के विस्तार में लागू हो सकता है हरियाणा फार्मूला!

20 जगह बनेंगे चेक प्वाइंट

शहर में नए साल में जिन-जिन बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में नए साल के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उन सभी की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। चौक-चौराहों पर आइटीएमएस के कैमरों से नजर रखी जाएगी। तीन सवारी या नशे में गाड़ी चलाने वालों की सीधे गाड़ी जब्त की जाएगी।

पुलिस ने शहर के 20 ऐसी जगहों की पहचान कर ली है, जहां नए साल में हुड़दंग मचाया जाता है या युवा वहां पहुंचकर नशा करते हैं। इन सभी जगहों पर इस तरह के लोगों को रोकने के लिए 20 चेक प्वाइंट बनाए जाएंगे।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- महतारी वंदन योजना घोटाला: सनी लियोन जांच के लिए तैयार... 15 हजार के आवेदन रद, 500 महिलाओं से रिकवरी

सख्ती और होगी कार्रवाई

  • 20 चेक प्वाइंट पर ब्रीथ एनालाइजर से नशे में गाड़ी चलाने वालों की जांच होगी।
  • होटल, रेस्टोरेंट, बार और ढाबे तय समय पर बंद नहीं हुए, तो लाइसेंस निरस्त।
  • जहां आयोजन होंगे, वहां के संचालकों को ही पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी।
  • सड़कों पर या कार में शराब पीने वालों के खिलाफ तुरंत दर्ज होगी एफआइआर।
  • होटल में रुकने वालों की जानकारी रखनी होगी, नहीं रखने पर होगी कार्रवाई।