
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : एसईसीआर के रेल मंडल रायपुर में ट्रेनों के भीतर साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था संभालने वाली किंग एक्सप्रेसर्स इन सिक्योरिटी साल्युशन कंपनी पर कर्मचारियों के वेतन में कटौती का आरोप है। मामले की शिकायत कंपनी के कर्मचारियों ने श्रम न्यायालय में की है।
रेलवे प्रशासन की ओर से कर्मचारियों के साथ किसी तहर की धोखाधड़ी न हो, इसके लिए वेतन उनके खाते में जमा किया जाता है। ऐसे में कर्मचरियों से पैसे लूटने के लिए ठेका एजेंसी ने कर्मचारियों का एटीएम कार्ड भी अपने पास जमा करवा दिया था। कर्मचारी अपने खाते से पैसे निकालकर एजेंसी को वापस करते थे। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनके एटीएम कार्ड ही अपने पास रख लिए हैं, ताकि बैंक खाते में पूरी तनख्वाह आने के बाद अतिरिक्त राशि निकाली जा सके
कर्मचारियों का आरोप है कि वे पिछले तीन-चार वर्षों से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें विधिवत ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया गया है और न ही नियमानुसार अवकाश व मेडिकल चेकअप की कोई सुविधा मिलती है। कर्मचारियों का कहना है कि इस शोषण की शिकायत उन्होंने रेलवे के कैरिज एंड वैगन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से की तो समाधान के बजाय उन्हें काम से निकालने की धमकियां दी गईं।
यह भी पढ़ें- रायपुर में रिटायर्ड कर्मचारी से साइबर ठगी, PPO अपडेट के बहाने खाते से उड़े 7.49 लाख
लंबे समय से चले आ रहे शोषण के खिलाफ अब सफाई कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। वे एकजुट होकर श्रम न्यायालय की शरण में पहुंच गए हैं। अपनी 13 सूत्री मांगों के जरिये उन्होंने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत पूरा वेतन, एटीएम कार्ड की वापसी, नियुक्ति पत्र, सवैतनिक अवकाश, मेडिकल जांच और नौकरी की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें- CG में सीमेंट का उत्पादन, फिर भी अपने ही लोगों को महंगा; 3 महीने में 80 रुपये बढ़े दाम
उक्त कंपनी का टेंडर दो साल का था, जो 11 नवंबर को पूरा हो चुका है। इस बीच कर्मचारियों की शिकायत हमारे पास नहीं पहुंची है। कर्मचारी यदि रेलवे प्रशासन के पास शिकायत करते हैं तो जरूर जांच होगी। रेलवे की ओर से वेतन कर्मचारियों के खाते में जाता है।
डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव, सीनियर डीसीएम, रायपुर