• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर नगर निगम में 11 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, जोन से मुख्यालय तक फेरबदल, देखें लेटेस्ट अपडेट

नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

By Jitendra DahiyaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 09:33:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 09:33:20 PM (IST)
रायपुर नगर निगम में 11 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, जोन से मुख्यालय तक फेरबदल, देखें लेटेस्ट अपडेट
नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल
  2. जोन से लेकर मुख्यालय तक बदली
  3. आयुक्त संबित मिश्रा का आदेश जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आयुक्त संबित मिश्रा के जारी आदेश के अनुसार कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन-5 भेजा गया है, जबकि जोन-5 के लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन-6 की जिम्मेदारी मिली है। दिनेश कुमार सिन्हा को जोन-6 से जोन-10 और गजाराम कंवर को जोन-10 से मुख्यालय की उद्यान शाखा में पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें- Raipur: भारतीय रेलवे बोर्ड के आदेश को ठेंगा, अंतिम संस्कार की राशि में घोटाला, 7 हजार की जगह मिल रही 5 हजार रुपये

सहायक अभियंताओं को भी नई जिम्मेदारी

जोन-7 के सहायक अभियंता शत्रुघन देशलहरे को जोन-8 भेजा गया है। जोन-4 के दीपक देवांगन को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाकर मुख्यालय में योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग का काम सौंपा गया है। मुख्यालय के संदीप तिवारी को जोन-4 भेजा गया है। सहायक अभियंता संस्कार शर्मा को महापौर कार्यालय, 15वें वित्त आयोग और उद्यान शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।


उप अभियंताओं का भी तबादला

जोन-10 के उप अभियंता वसीम खान को प्रभारी सहायक अभियंता बनाकर स्वच्छ भारत मिशन का काम दिया गया है। मुख्यालय की अर्जिता दीवान को प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में जोन-7 भेजा गया है।

जोन-8 के योगेन्द्र साहू को मुख्यालय में योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर में महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, NIA अधिकारी बनकर सात लाख की ठगी, RBI के नाम से भेजा फर्जी प्रमाणपत्र