IND vs WI: हैदराबाद टी-20 मुकाबले से पहले टिकटों की कालाबाजारी, फ्री का पास 6,000 रुपये में बेचा, HCA के सदस्य समेत चार गिरफ्तार
चौथे टी-20 मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के सदस्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया ह...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 04:01:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 04:07:28 PM (IST)
चौथे टी-20 से पहले टिकटों की धांधली, फोटो-एआई जनरेटेडHighLights
- चौथे टी-20 से पहले टिकटों की धांधली
- फ्री का पास 6,000 रुपये में बेचा गया
- पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का अहम मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। इस चौथे टी-20 मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के सदस्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इन लोगों की गिरफ्तारी टिकटों में हुई धांधली को लेकर की है। मैच से पहले कार्रवाई करते हुए एचसीए के सदस्य सतीष चंद्र श्रीवास्तव, उनके बेट अकर्क्षित श्रीवास्तव, अविनाश डरक और मोहित सोमानी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस दौरान 11 'नॉट फॉर सेल' वाले पास को जब्त कर लिया।
आरोपियों से बाइक और कैश हुआ बरामद
बता दें कि, दो दिन पहले गोशमहल पुलिस को टिकट की कालाबाजारी के बारे में सूचना मिली थी। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए वी जनार्धन नायक की अगुवाई में करीब रात नौ बजे डरक और सोमानी को पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से क्रिकेट टिकट के अलावा नवरात्रि डांडिया के आठ पास और 5000 रूपये कैश, मोबाइल फोन और बाइक भी बरामद हुई है।
चारों आरोपी मिलकर फ्री के पास को 3,500 से लेकर 6 हजार रुपये तक में बेच रहे थे। पुलिस इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैच के पास अकर्क्षित को उसके पिता से मिले थे। जिन्हें अब वह मैच से पहले कालाबाजारी में बेचकर पैसा कमा रहा था।