_m.webp)
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभागों में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार, मार्टिन लकड़ा को धार्मिक न्यास से हटाकर पशुधन एवं मत्स्य पालन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, नगरीय प्रशासन विभाग में पदस्थ रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग का उप सचिव बनाया गया है। इसी तरह सी. लकड़ा को साप्रवि के कक्ष क्रमांक चार के साथ नगरीय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा
यह भी पढ़ें- जबलपुर-हावड़ा के बीच चलने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस के दो फेरे निरस्त, यात्रियों को लगा बड़ा झटका