• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए नहीं दिए 200 रुपए तो बेटे मां को उतार दिया मौत के घाट, हथौड़े के हमले से पत्नी भी घायल

सनसनीखेज वारदात छत्तीसगढ़ के रायपुर (Raipur Crime) की है। आरोपी की उम्र 45 साल है और तीन बच्चों का बाप है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो ग...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 18 Apr 2025 11:19:08 AM (IST)Updated Date: Fri, 18 Apr 2025 11:19:08 AM (IST)
जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए नहीं दिए 200 रुपए तो बेटे मां को उतार दिया मौत के घाट, हथौड़े के हमले से पत्नी भी घायल
मृत मां और अस्पताल में भर्ती आरोपी की पत्नी।

HighLights

  1. घायल हालत में पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी
  2. 19 साल के बड़े बेटे ने जैसे-तैसे खुद को बचाया
  3. हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया

नईदुनिया, रायपुर (CG Crime News)। उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में शुक्रवार सुबह सनकी बेटे ने महज 200 रुपये के लिए दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। आरोपी प्रदीप देवांगन (45) ई-रिक्शा चलाता है।

उसने जर्मन शेफर्ड कुत्ता (German Shepherd) खरीदने के लिए 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से 200 रुपये मांगे। मां के इनकार करने पर आरोपी ने आपा खो दिया और घर में पड़े हथौड़े से वार कर मां की बेरहमी से हत्या कर दी।

वारदात यहीं नहीं रुकी। बीच-बचाव करने आई पत्नी रामेश्वरी देवांगन (35) पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के वक्त घर में मौजूद 15 वर्षीय बेटे ने किसी तरह बीच-बचाव कर मां को बचाने की कोशिश की और फिर भागकर लोगों को सूचना दी। जब तक मोहल्ले वाले पहुंचे, आरोपी फरार हो चुका था।


तीन बच्चों को पिता है आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

गंभीर रूप से घायल मां को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल पत्नी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह बातचीत करने की स्थिति में है।

आरोपी प्रदीप के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

मामला बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। उरला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यहां भी क्लिक करें - बरेली में राज ने की आत्महत्या… पत्नी सिमरन ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- ‘केस कर दिया है, अब जा जेल में’

यहां भी क्लिक करें - नागपुर में पत्नी की हत्या के बाद रायपुर आकर पढ़ाने लगा प्रोफेसर, 4 दिन बाद वापस पहुंचा तो पुलिस ने पकड़ा