• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर वालों के लिए जरूरी खबर... दो रेलवे क्रासिंग 12-12 घंटे बंद रहेंगी, VIP और कचना फाटक पर नो ट्रैफिक

रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते रायपुर की दो प्रमुख रेलवे क्रासिंग पर रात में 12-12 घंटे सड़क यातायात बंद रहेगा।

By Jitendra DahiyaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 09:20:48 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 09:20:48 AM (IST)
रायपुर वालों के लिए जरूरी खबर... दो रेलवे क्रासिंग 12-12 घंटे बंद रहेंगी, VIP और कचना फाटक पर नो ट्रैफिक
दो रेलवे क्रासिंग पर 12-12 घंटे बंद रहेगा यातायात (AI Generated Image)

HighLights

  1. वीआईपी क्रासिंग 16 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद
  2. कचना क्रासिंग 17 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद
  3. ओवरब्रिज और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते शहर की दो प्रमुख रेलवे क्रासिंग पर रात में 12-12 घंटे सड़क यातायात बंद रहेगा। रायपुर रेल मंडल ने इस संबंध में जानकारी जारी की है।

वीआईपी और कचना क्रासिंग पर होगा मेंटेनेंस

जानकारी के अनुसार वीआईपी रेलवे क्रासिंग 16 अक्टूबर की रात नौ बजे से 17 अक्टूबर की सुबह नौ बजे तक बंद रहेगी। वहीं कचना रेलवे क्रासिंग पर 17 अक्टूबर की रात नौ बजे से 18 अक्टूबर की सुबह नौ बजे तक आवागमन बंद रहेगा।

रायपुर रेल मंडल के अनुसार, रायपुर रेलवे स्टेशन और मंदिर हसौद के बीच स्थित समपार फाटक क्रमांक आरवी-06 यानी वीआईपी क्रासिंग पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान वाहन चालक वीआईपी क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज का उपयोग कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

इसी रेलखंड पर समपार फाटक क्रमांक आरवी-07 यानी कचना क्रासिंग पर भी मरम्मत होगी। निर्धारित समय में दोनों फाटकों से वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। रेलवे ने वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24 लाख नाम हटे, पात्र मतदाताओं को जोड़ने 33 जिलों में 27 हजार BLO तैनात, हर बुधवार-गुरुवार लगेंगे शिविर