• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस दिन नहीं चलेगी विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर

मरम्मत कार्य और अन्य कारणों से भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से पिछले 4 महीने में 57 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया गया है। 1 जुन को भी 58528 वि...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 28 May 2025 09:01:38 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 May 2025 09:50:56 AM (IST)
Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस दिन नहीं चलेगी विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर
1 जुन को नहीं चलेगी विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. 1 जुन को विशाखापत्तनम - रायपुर पैसेंजर रद्द
  2. पिछले चार महीनों में 57 से ज्यादा ट्रेनें हुई रद्द
  3. रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: देश में भारतीय रेलवे (Indian Railway) यातायात के सबसे प्रमुख साधनों में से है। रेल सेवाएं प्रभावित होने पर यात्रियों को असुविधाओं को सामना करना पड़ता है। ऐसे में विशाखापत्तनम और रायपुर के मध्य की रेल सेवा भी 1 जुन को बाधित होगी।

जानकारी के अनुसार दिशाओं की विशाखापत्तनम - रायपुर पैसेंजर जून को रद्द रहेगी। ऐसे में इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह जानकारी अहम है। बता दें कि रेलवे ने बीते चार महीनों में 57 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया है। 17 बार अलग-अलग कारण बताकर ट्रेनें रद्द की गई। यात्री हर रोज परेशान हो रहे हैं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से 9 जून तक तकरीबन 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस सूची में अब और एक ट्रेन जुड़ गई है।


इस कारण रद्द की जा रही ट्रेनें

जानकारी के अनुसार ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल में नेल्लीमारला-गारिविडी और विजयनगरम यार्ड के बीच आटो-सेक्शन के कमीशनिंग के एनआइ कार्य के दौरान कोचिंग ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया। इसलिए 58528 विशाखापत्तनम - रायपुर पैसेंजर और 58527 रायपुर- विशाखापत्तनम पैसेंजर को भी रद्द किया गया है।

naidunia_image

नईदुनिया ने बीते चार महीनों में रद्द हुए ट्रेनों की सूची खंगाली तो पता चला कि बीते चार महीनों में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 57 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया है, जिससे हजारों यात्रियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ा है। रायपुर से गुजरने वाली लंबी दूरी और लोकल, दोनों ही तरह की ट्रेनें बार-बार प्रभावित हुई हैं।

यहां भी क्लिक करें- Monsoon Rain in June 2025: मध्य प्रदेश में बदला मौसम, इंदौर और आसपास हुई तेज बारिश… जून में भी बरसेगा सामान्य से ज्यादा पान

इन तारीखों को भी रद्द हुई ट्रेनें

तारीख ट्रेनों की संख्या
06 जनवरी 01
17 जनवरी 02
18 जनवरी 02
23 जनवरी 06
03 फरवरी 03
10 फरवरी 01
11 फरवरी 01
16 फरवरी 01
24 फरवरी 03
09 अप्रैल 02
22 मई

18

रेलवे द्वारा अब तक 17 बार ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जिनमें से कई ट्रेनें ऐसी हैं जिन पर रोजाना हजारों यात्री निर्भर रहते हैं। हर बार रेलवे ने रद्द करने का कारण मरम्मत कार्य, नान इंटरलाकिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन या अन्य तकनीकी वजहें बताई हैं, लेकिन यात्रियों को बिना पूर्व सूचना या विकल्प के घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है। विशेषकर लोकल यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा और व्यापारियों को इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ा है। कुछ यात्रियों ने निजी वाहनों से सफर किया, जिससे आर्थिक भार भी बढ़ा।

यहां भी क्लिक करें- COVID-19 के डेल्टा वैरिएंट से हो रहे साइलेंट हार्ट अटैक, आईआईटी इंदौर के रिसर्च में आया सामने

इस मार्ग की ट्रेनें ज्यादा

रायपुर से बिलासपुर, दुर्ग, विशाखापत्तनम, नागपुर, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख मार्गों की ट्रेनें इस दौरान बार-बार रद्द होती रहीं। इनमें हावड़ा-मुंबई मार्ग की ट्रेनें सबसे ज्यादा बार रद्द की गई हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलवे को मरम्मत कार्य पहले से प्लान कर इसकी सूचना समय रहते देनी चाहिए, ताकि वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। लगातार ट्रेनों के रद्द होने से न केवल यात्रा प्रभावित हुई है, बल्कि रेलवे की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगे हैं।