• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon Rain in June 2025: मध्य प्रदेश में बदला मौसम, इंदौर और आसपास हुई तेज बारिश… जून में भी बरसेगा सामान्य से ज्यादा पानी

Monsoon Rain in June 2025: मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है। न्यूनत...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 28 May 2025 07:55:32 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 May 2025 07:55:32 AM (IST)
Monsoon Rain in June 2025: मध्य प्रदेश में बदला मौसम, इंदौर और आसपास हुई तेज बारिश… जून में भी बरसेगा सामान्य से ज्यादा पानी
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस बार पूरे मध्य भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जून माह में देशभर में सामान्य बारिश का अनुमान
  2. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी होगी अच्छी बारिश
  3. मध्य प्रदेश में अभी कहीं उमस तो कहीं बारिश

नईदुनिया, ग्वालियर (Monsoon Rain in June 2025): ग्वालियर चंबल में जून माह में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मानसून को लेकर जून माह की बारिश के लिए अपना आउट लुक जारी किया। इसमें अंचल में सामान्य से 33.3 प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। ग्वालियर व चंबल मध्य क्षेत्र में ही आता है।

naidunia_image

देश भर में सामान्य से अधिक बारिश संभव

मौसम विभाग ने जून महीने के लिए अलग से जारी किए पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस महीने देश भर में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों का ट्रेंड हाल के वर्षों में उत्तरी व पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य तिथि से देरी से सक्रिय हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह जलवायु परिवर्तन और अरब सागर से आने वाले सिस्टम पर निर्भर करता है।


naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - नौतपा में बारिश का सिलसिला जारी, प्रदेश में जून के दूसरे सप्ताह में आ सकता है मानसून

नौतपा में उमस ने बढ़ा दी गर्मी की तल्खी

  • इस बीच, ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में नौतपा के तीसरे दिन अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 40.1 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि धूप की तपन इतनी नहीं थी, लेकिन गर्मी के तेवरों को वातावरण की उमस तीखे कर रही थी।
  • वातावरण में सामान्य से 25 प्रतिशत नमी अधिक रही। इससे गर्मी में लोगों को आ रहा पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी।
  • हीट इंडेक्स 71 डिग्री रहा यानी लोगों को 71 डिग्री सेल्सियस तक वास्तविक तापमान का अहसास करना पड़ा। हालांकि रात के तापमान में 1.8 डिसे की गिरावट रही। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी दो दिन तक अंचल में करीब ऐसा ही मौसम रहेगा।

  • दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उमस इसी तरह रहेगी। दो दिन तक अंचल में वर्षा होने के भी आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, मराठवाड़ा और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र जारी है, इससे जुड़ा हुआ चक्रवाती प्रसार मध्य स्तरों तक फैला हुआ है।
  • साथ ही इससे जुड़े एक और चक्रवाती प्रसार से छत्तीसगढ़ और उडीसा होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम तक ऊपरी हवाओं का ट्रफ बना हुआ है। ट्रफ लाइन यहां से खिसककर गुना के पास से गुजर रही है।
  • यहां भी क्लिक करें - मुंबई पानी-पानी… 25 साल बाद इतनी जल्दी आया मानसून, मई में बारिश का 107 साल का रिकॉर्ड टूटा