• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्व होम्योपैथी दिवस आज: बच्चों को हर वर्ष होता था चिकन पॉक्स, होम्योपैथी इलाज से मिला छुटकारा

विश्व होम्योपैथी दिवस हर साल 10 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक, डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ह...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 10 Apr 2025 01:33:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Apr 2025 01:33:50 PM (IST)
विश्व होम्योपैथी दिवस आज: बच्चों को हर वर्ष होता था चिकन पॉक्स, होम्योपैथी इलाज से मिला छुटकारा
मरीज का इलाज करते हुए डॉ. दिलीप मुकुंद पिंपले।

HighLights

  1. होम्योपैथी दवाओं से किडनी स्टोन, पीसीओडी और चर्म रोग जड़ से होता है खत्म।
  2. नवोदय के बच्चों को मिली राहत, पिछले 5 साल में एक भी बच्चा नहीं हुआ बीमार।
  3. 10 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की याद में मनाया जाता है दिवस।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। World Homeopathy Day: होम्योपैथी में बीमारियों को ठीक होने में समय लगता है, लेकिन बीमारियां जड़ से ठीक होती हैं। नवोदय स्कूल के बच्चों को हर वर्ष चिकन पॉक्स (छोटी माता) की बीमारी होती थी।

मगर, होम्योपैथी के इलाज के बाद पिछले पांच वर्ष से नहीं हो रही है। प्रदेश का एक मात्र होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. दिलीप मुकुंद पिंपले ने बताया कि रायपुर नवोदय में बच्चों को हर वर्ष चिकन पॉक्स का संक्रमण फैलता था।

यहां के छात्र वहीं छात्रावास में रहते थे, जिसके कारण भी संक्रमण बहुत तेजी से फैलता था। बच्चों का होम्योपैथी से इलाज किया गया। पिछले पांच वर्षों से चिकन पॉक्स नहीं हो रहा है। डॉ. दिलीप मुकुंद ने बताया कि नवोदय की तरफ से इसका प्रमाण-पत्र भी दिया गया है।


naidunia_image

3 से 6 महीने में निकल जाते हैं किडनी स्टोन

डॉ. दिलीप मुकुंद ने बताया कि किडनी स्टोन को भी हमने बिना ऑपरेशन के जड़ से खत्म किया है। मैं पिछले 25 वर्षों से होम्योपैथी का इलाज कर रहा हूं। अब तक 100 से अधिक मरीजों का किडनी स्टोन का इलाज कर चुका हूं।

किडनी स्टोन के आकार और वह किस जगह पर है, उसके अनुसार ठीक होने में समय लगता है। अधिकतर किडनी स्टोन तीन से छह महीने में निकल जाते हैं। कभी-कभी ही होता है कि जब एक वर्ष तक का समय लगा हो।

100 से अधिक महिलाओं की पीसीओडी हुई ठीक

डॉ. दिलीप बताते हैं कि खानपान और दिनचर्या की वजह से महिलाओं में पीसीओडी की समस्या बढ़ रही है। अभी तक 100 से अधिक महिलाओं का पीसीओडी का सफल इलाज कर चुका हूं। महिला को पहला बच्चा होने के बाद 10 वर्ष तक दूसरा बच्चा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- एडीईओ के 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी, छत्तीसगढ़ व्यापमं की 15 जून को होगी परीक्षा

मेरे पास इलाज के लिए आई, होम्योपैथी के इलाज से उन्हें दोबारा बच्चा हुआ। पीसीओडी या पालीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक हार्मोनल विकार है। इसमें महिलाओं के अंडाशय में कई छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं। ये सिस्ट गांठ की तरह दिखाई देते हैं। पीसीओडी की वजह से महिलाओं को गर्भधारण समेत कई तरह की समस्याएं होती हैं।

यह भी पढ़ें- जनहित याचिका: डिजिटल फोरेंसिक विशेषज्ञ की कमी पर हाई कोर्ट गंभीर, मई में होगी अगली सुनवाई

होम्योपैथी से चर्मरोग भी होता है ठीक

होम्योपैथी में चर्मरोग का बहुत ही सफल इलाज होता है। सोरायसिस स्किन डिसीज है, बहुत ही रेयर होती है। ये बीमारी ठीक नहीं होती है, लेकिन हमने बहुत सारे मरीजों को ठीक किया है। इसके अलावा बहुत सारी स्किन से जुड़ी बीमारियां हैं, जिनका सबसे अच्छा इलाज होम्योपैथी में हैं।